‘माता जानकी को चुराने वाले रावण के वंश का हुआ नाश, इन्होंने तो…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Donation Theft:  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं. मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है. इस विवाद पर सियासत तेज हो गई है. वहीं, अब मामले को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा, “रावण तो यह भी हैं बस रूप बदल गए हैं. रावण ने तो माता जानकी की चोरी थी, लेकिन राम मंदिर के दान पात्र में लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी हुई है.”

यह तो पक्का है उसे कोई छोड़ नहीं सकता

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “इसमें करोड़ों लोगों का भरोसा चोरी हुआ है.” उन्होंने आगे कहा, “खबर मिली है कि मामले में एफआईआर हुई है. अभी और जांच हो और पकड़े जाएंगे. यह पक्का है और पकड़े जाएंगे.” उन्होंने कहा, “इतना कह सकते हैं कि रावण ने माता जानकी की चोरी की थी उसका परिणाम यह निकला कि सपरिवार सहित नास हुआ. ऐसे में करोड़ों लोगों ने राम को दान दिया. राम मंदिर के दान को जो चोरी करेगा पक्का है सरकारी दंड तो पाएगा ही वह भगवान का महादंड भी पाएगा. यह तो पक्का है उसे कोई छोड़ नहीं सकता.”

8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज Ram Mandir Donation Theft

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जिन लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है. उसमें अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, टिन्नू यादव, सुभाष चंद्र शुक्ल, अविनाश शुक्ल, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और करुणेश पांडेय का नाम शामिल है. इन लोगों के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 306, 316, 317, 317(4), 317(5), 61, 3(5) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत दर्ज की गई है

सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम योगी ने विपक्ष से अपील की कि रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करें और यदि किसी के पास कोई प्रमाण है तो उसे एसआईटी के समक्ष प्रस्तुत करें. सीएम  ने कहा कि उन्होंने 19 जून को अयोध्या दौरे के दौरान भी स्पष्ट किया था कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अब एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर पहली एफआईआर दर्ज हो चुकी है और कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें- Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, IMD ने बताया कब होगी झमाझम बारिश

Latest News

Apple Price Hike: एप्पल के महंगे प्रोडक्ट्स बदलेंगे ग्राहकों की पसंद? रिफर्बिश्ड मार्केट में आ सकता है बूम

Apple ने अपने कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में iPhone की कीमत भी बढ़ सकती है. ऐसे में रिफर्बिश्ड मार्केट की डिमांड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

More Articles Like This