‘Read Now, सॉरी पापा…’, गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से क्यों कूदीं तीन सगी बहनें? सुसाइड नोट ने खोले राज

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने सुसाइड नोट में ‘सॉरी पापा… आई एम रियली सॉरी’ लिखकर बिल्डिंग की नौवीं मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली. ये शब्द पढ़ने में भले ही आसान लगें, लेकिन इनके पीछे छिपा दर्द बेहद गहरा है. इन कुछ पंक्तियों ने पिता चेतन की पूरी दुनिया उजाड़ दी. जिन बेटियों को उन्होंने प्यार और स्नेह के साथ जीवन जीना सिखाया, उन्हीं बेटियों के जाने से उनके जीवन में कभी न भरने वाला खालीपन आ गया. इस दर्दनाक घटना ने पूरे गाजियाबाद को झकझोर कर रख दिया है.

सुसाइड नोट में तीन नाबालिग बहनों ने और क्या लिखा?

गाजियाबाद की तीन नाबालिग बहनों ने सामूहिक आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा. उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है, ‘जीवन की सच्ची कहानी, इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो. क्योंकि ये सब सच है. अभी पढ़ो, सॉरी पापा… आई एम रियली सॉरी’.

Ghaziabad suicide case

DCP निमिश पाटिल ने क्या कहा?

वहीं, इस घटना को लेकर डीसीपी निमिश पाटिल ने बताया, ‘चार फरवरी की सुबह हमें जानकारी मिली कि तीन लड़कियों ने एक बिल्डिंग से छलांग लगा दी. हॉस्पिटल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हमें इस मामले में एक सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट से साफ है कि तीनों लड़कियां कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं. किसी खास एप का नाम नहीं लिया गया. घटना के समय पूरा परिवार घर में मौजूद था, लेकिन वे सो रहे थे’.

तीनों बहनों को थी Online Games खेलने की लत

पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों नाबालिग बहनें एक कोरियाई ऑनलाइन गेम की लत में थीं. परिजन उन्हें मोबाइल पर गेम खेलने से रोकते थे. जांच के दौरान यह भी पता चला है कि घटना से एक दिन पहले पिता ने उनसे मोबाइल फोन लेने की बात कही थी. माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर तीनों बहनें परेशान थीं और मंगलवार देर रात उन्होंने एक साथ बिल्डिंग की नौवीं मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी.

सोसायटी में फैली दहशत

गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद क्षेत्र में टीला मोड़ थाना अंतर्गत भारत सिटी सोसायटी में हुई इस दुखद घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. बुधवार सुबह जब स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया.

कोरोना के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों बहनों ने कोरोना के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही तीनों बहनों को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी. पुलिस के मुताबिक, चेतन करीब तीन साल पहले अपने परिवार के साथ भारत सिटी सोसायटी में आकर रहने लगे थे. तब से परिवार सोसायटी की नौवीं मंजिल पर ही रह रहा था. इससे पहले चेतन परिवार के साथ दिल्ली में रहता था.

यह भी पढ़े: गाजियाबाद में ‘कोरियन गेम’ का खौफनाक अंजाम, हाथ पकड़कर 9वीं मंजिल से कूदीं 3 सगी बहनें

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के सातवें दिन ग्रहों का गजब संयोग, मां कालरात्रि इन 4 राशियों की सभी समस्या करेंगी दूर

Aaj Ka Rashifal, 25 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version