Budget Session 2025 Live: ‘2047 में विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा,’ बजट सत्र से पहले बोले PM Modi

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budget Session 2025 Live: आज 31 जनवरी से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey 2024-25) पेश करेंगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे हैं. जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की.

पीएम ने किया मां लक्ष्मी को प्रणाम

बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा, “आज बजट सत्र के प्रारंभ में मैं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं. ऐसे अवसर पर सदियों से हमारे यहां मां लक्ष्मी का स्मरण किया जाता है. मां लक्ष्मी सिद्धी देती है. मां लक्ष्मी गरीब, मध्यम वर्ग पर विशेष कृपा बनाए रखें.”

‘इस बजट से विकसित भारत का विश्वास बढ़ेगा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस बजट से विकसित भारत का विश्वास बढ़ेगा. समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का प्रणाम, तीसरे कार्यकाल में सरकार का मिशन मोड है. हमारा मिशन सर्वांगीण विकास है. हमारा देश युवा देश है… युवा शक्ति है. आज जो 20-25 साल के नौजवान हैं. जब वो 45-50 साल के होंगे तो वे विकसित भारत का सबसे बड़े लाभार्थी होंगे.”

‘2047 में विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा’

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “यह तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है. 2047 में विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा. कई ऐतिहासिक बिलों पर चर्चा होगी. इनोवेशन हमारी आर्थिक नीति का आधार है. सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर फोकस है.”

पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज

विपक्ष पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, “2014 से अब तक जब भी संसद का सत्र शुरू होता है तो हर बार देश में शरारत के लिए कोई विदेश से चिंगारी फूट जाती है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ है.”

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This