मुंबई की नई मेयर होंगी रीतू तावड़े, शिवसेना के संजय घाड़ी बनेंगे डिप्टी मेयर, नामों का हुआ ऐलान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BMC Mayor Election: मुम्बई नगर निगम चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का ऐलान हो गया है. अब सिर्फ औपचारिकताएं बाकी रह गई हैं. यहां मेयर बीजेपी का चुना जाना है और पार्टी ने इस पद के लिए रीतू तावड़े का नाम चुन लिया है. वह जल्द ही मेयर पद के लिए नामांकन करेंगी. इससे पहले ही बीएमसी में बीजेपी के पार्षद पहुंच रहें हैं. यहां पहली बार बीजेपी का मेयर बनने वाला है, इसलिए बीएमसी के बीजेपी कार्यालय में 10 पंडितों को बुलाया गया है. मेयर के नाम के घोषणा के पहले वेद मंत्रों का उच्चारण हुआ और शंखनाद किया गया.

महापौर पद के लिए जल्द ही नामांकन भरेंगी रीतू तावड़े

भाजपा की ओर से रीतू तावड़े महापौर पद के लिए जल्द ही नामांकन भरेंगी. वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए शिवसेना की ओर से संजय घाड़ी नामांकन भरेंगे. उनका उप महापौर का पद सवा वर्ष के लिए रहेगा.

जाने कौन हैं रीतू तावड़े?

घाटकोपर से लगातार तीसरी बार रीतु तावड़े पार्षद चुनी गई हैं. वह पहले बीएमसी की शिक्षा समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं. वर्तमान में वह महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं. उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और नागरिक मुद्दों को कुशलता से सुलझाने के लिए जाना जाता है. मराठा समुदाय से होने के बावजूद उन्होंने गुजराती बहुल वार्ड में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है. 2012 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. इसके बाद से पार्टी में लगातार उनका कद मजबूत हुआ है.

15 जनवरी 2026 को हुए थे बीएमसी चुनाव

बीएमसी चुनाव 15 जनवरी 2026 को हुए थे, जिसमें बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के महायुति गठबंधन को बहुमत मिला. इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी और लगभग 89 सीटों पर कब्जा जमाया. वहीं, शिवसेना शिंदे गुट को 29 सीटें मिलीं. कुल मिलाकर महायुति के पास 118 से ज्यादा सीटें हैं. 227 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 114 सीटें चाहिए. यहां 2017 में आखिरी बार मेयर चुना गया था. इसके बाद से यह जगह खाली थी. पिछले चार वर्ष से यहां प्रशासक शासन था. अब मेयर का चुनाव हो रहा है. मेयर पद इस बार सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है. रीतू तावड़े का नाम लॉटरी में चुना गया है.

Latest News

Karmayoga In Action: मीडियाकर्मियों के लिए दिल्‍ली में 13 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम, CMD उपेन्‍द्र राय करेंगे शिरकत

Karmayoga in Action: संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ (Brahma Kumaris) मीडिया जगत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम...

More Articles Like This