सहारनपुर में बडा सडक हादसा: थार डिवाइडर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Must Read

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तेज रफ्तार थार हादसे का शिकार हो गई. नागल थाना क्षेत्र के बेलड़ा गोल चक्कर के पास रविवार की सुबह नियंत्रण खोने के बाद थार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि थार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार सवार साहिल, राहुल और सक्षम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. पांचों युवक आगरा से मसूरी घूमने के लिए निकले थे.

मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. नागल थाना प्रभारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई. जानकारी के मुताबिक, आगरा के रहने वाले पांचों युवक मसूरी घूमने के लिए शनिवार शाम करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच घर से थार में निकले थे.

आंख खुली तो खुद को सड़क पर पड़ा पाया

कार हेमंत चला रहा था. रास्ते में नागल थाना क्षेत्र के बेलड़ा गोल चक्कर के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अचानक किस वजह से कार अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराई, इसकी जानकारी नहीं है. घायल सचिन के मुताबिक, जब उसकी आंख खुली तो खुद को सड़क पर पड़ा पाया. इसके बाद उन्हें पता चला कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और उनके साथियों में से कुछ की मौत हो गई है.

थार को काफी नुकसान पहुंचा

डिवाइडर से टकराने के बाद थार को काफी नुकसान पहुंचा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. दोनों का सहारनपुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है. सहारनपुर के एसबीडी जिला अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह 4 बजे अस्पताल में पांच लोगों को लाया गया, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल थे.

इसमें शराब का कोई मामला नहीं 

घायलों की हालत स्थिर है. ऐसा नहीं लगता कि इसमें शराब का कोई मामला है क्योंकि यह घटना सुबह 4 बजे हुई थी. हो सकता है कि ड्राइवर को नींद आ रही हो, जिसकी वजह से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दो लोग घायल हुए हैं.

इसे भी पढ़ें. दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा, यूपी के 12 लाख कर्मचारियों को बोनस और DA में बढ़ोतरी की उम्मीद!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This