बहुत बड़ी मुसीबत में फंसे सलमान खान, कोर्ट से मिला नोटिस, देना होगा जवाब, जानें क्या है मामला?

Must Read

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पान मसाला के विज्ञापन के जरिए लगातार उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहे हैं. यह आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मोहन सिंह हनी ने एक्टर और ब्रांड के खिलाफ उपभोक्ता अदालत में शिकायत दर्ज कराई है. अब कोटा उपभोक्ता न्यायालय ने सलमान खान को नोटिस जारी कर औपचारिक जवाब मांगा है.

झूठे ब्रांड विज्ञापन के लिए मिला नोटिस

सलमान खान राजश्री पान मसाला के बॉन्ड एंबेस्डर हैं और उन्हें कोटा के एक उपभोक्ता से झूठे ब्रांड विज्ञापन के लिए नोटिस मिला है. कोटा उपभोक्ता अदालत में अपनी शिकायत में हनी ने दावा किया कि राजश्री पान मसाला बनाने वाली कंपनी और उसके ब्रांड एंबेसडर, एक्टर सलमान खान प्रोडक्ट को केसर युक्त इलायची और केसर युक्त पान मसाला बताकर भ्रामक विज्ञापन कर रहे हैं.

युवाओं को पान मसाला खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं एक्टर

याचिकाकर्ता ने कहा कि ये दावे सच नहीं हो सकते क्योंकि लगभग 4 लाख प्रति किलोग्राम की कीमत वाला केसर 5 रुपये वाले उत्पाद में बिल्कुल नहीं डाला जाता होगा. अधिवक्ता ने शिकायत में ये भी कहा गया है कि इस तरह के दावे युवाओं को पान मसाला खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जो मुंह के कैंसर का एक प्रमुख कारण है. याचिका में आगे कहा गया कि सलमान खान कई लोगों के लिए एक आदर्श हैं. हमने कोटा उपभोक्ता न्यायालय में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए गए हैं.

युवाओं में गलत संदेश न फैलाएं सलमान खान

दूसरे देशों में सेलिब्रिटी या फिल्मी सितारे कोल्ड ड्रिंक्स का प्रचार नहीं करते, लेकिन वे तंबाकू और पान मसाला का प्रचार कर रहे हैं. मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे युवाओं में गलत संदेश न फैलाएं, क्योंकि पान मसाला मुंह के कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है. शिकायत के बाद कोटा उपभोक्ता न्यायालय ने सलमान खान को नोटिस जारी कर औपचारिक जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी.

इसे भी पढ़ें. 7 नवंबर को हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन Gopichand Hinduja का लंदन में होगा अंतिम संस्कार, वैश्विक व्यापार जगत ने दी श्रद्धांजलि

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This