Sambhal Kalki Dham: संभल के कल्कि धाम में पहली बार होगी कल्कि कथा, जगद्गुरु रामभद्राचार्य करेंगे वाचन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sambhal Kalki Dham: उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में इस वर्ष एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन होने वाला है. कल्कि धाम मंदिर परिसर में विश्व की पहली कल्कि कथा का पाठ प्रतिष्ठित संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा किया जाएगा. यह दिव्य आयोजन 1 से 7 दिसंबर तक कल्कि धाम के प्रमुख आचार्य प्रमोद कृष्णम की नेतृत्व में संपन्न होगा.

एक नई परंपरा की शुरुआत

यह कथा कल्कि पुराण पर आधारित होगी. माना जा रहा है कि जैसे शुकदेव जी ने पहली बार राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाई थी, उसी तरह अब पहली बार कल्कि कथा आम जनमानस को सुनाई जाएगी. अध्यात्म जगत में इसे एक नई परंपरा की शुरुआत माना जा रहा है.

एक भव्य निर्माण की तैयारी

कथा का आयोजन उसी स्थान पर होगा जहां भव्य कल्कि धाम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है. खास बात यह है कि बनने वाला यह धाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से डेढ़ गुना बड़ा होगा और इसका गर्भगृह विश्व का सबसे बड़ा गर्भगृह बनने जा रहा है.

कल्कि धाम मंदिर का ऐतिहासिक शिलान्यास

कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास 19 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी उपस्थित थे. अब दिसंबर में आयोजित होने वाली यह कथा आध्यात्मिक साधकों और श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष और ऐतिहासिक अवसर मानी जा रही है.

Latest News

T20 दबाव वाला खेल, कप्तान के लिए हर चीज पर नजर रखना मुश्किल: उप-कप्तान तिलक वर्मा

Auckland: भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा का कहना है कि वह अपने नेतृत्व रोल का भरपूर आनंद ले...

More Articles Like This