सावन के पावन महीने की शिवरात्रि आज, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दीं बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sawan Shivratri 2026: सावन के इस पवित्र महीने में शिवरात्रि का पर्व आज 11 अगस्त को मनाया जा रहा है. शिव भक्तों के लिए सावन शिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है. बता दें कि इस दिन व्रत के साथ शिव पूजन किया भी जाता है. इस ख़ास अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं.

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “सभी को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान शिव से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना करता हूं. हर हर महादेव!”

ओम बिरला ने दी बधाई Sawan Shivratri 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “श्रावण मास की पावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की आराधना एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. महादेव की आराधना हमें संयम, सत्य और कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है. मेरी प्रार्थना है कि देवाधिदेव सभी के जीवन को मंगलमय बनाएं और देश व समाज में सुख, शांति एवं प्रगति की भावना को और मजबूत करें.”

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने लिखा, “देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण शिवरात्रि की समस्त शिवभक्तों व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से प्रत्येक नागरिक का जीवन सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और यश से आलोकित हो तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना है. हर हर महादेव!”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोस्ट में लिखा, “श्रावण शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना, साधना और आत्मिक शुद्धि का पावन पर्व है. श्रावण मास की दिव्यता और शिवरात्रि की साधना का यह पुण्य संयोग श्रद्धा, भक्ति और कल्याण का विशेष अवसर है. आप सभी को श्रावण शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. महादेव की कृपा सभी पर अनवरत बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल का संचार हो. हर हर महादेव.”

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “ग्राम हंडिया, जिला हरदा स्थित श्री रिद्वनाथ मंदिर में विराजमान देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आनंद से परिपूर्ण हो, यही मंगलकामना करता हूं. हर हर महादेव!”

ये भी पढ़े- सावन शिवरात्रि के दिन बेलपत्र चढ़ाते समय इन मंत्रों का करें जाप, अतिप्रसन्न होंगे महादेव

Latest News

अमेरिका ने Infosys-Wipro समेत कई कंपनियों को PERM प्रोग्राम से किया निलंबित, Microsoft ने पेश की सफाई, जानिए H 1B वीजा को लेकर क्या...

US Visa Crackdown: अमेरिकी श्रम विभाग ने इमीग्रेशन और वीजा नियमों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने...

More Articles Like This

Exit mobile version