SCO Summit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पढ़कर सुनाया पीएम मोदी का संदेश, कहा- ‘स्वाभाविक रूप से आतंकवाद का मुकाबला…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SCO Summit: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ समिट को संबोधित किया. इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर शिखर सम्मेलन में मौजूद थे. कजाकिस्तान के अस्ताना में एससीओ शिखर सम्मेलन में एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैसेज को पढ़कर सुनाया. पीएम मोदी के मैसेज को सुनाते हुए विदेश मंत्री ने कहा, स्वाभाविक रूप से आतंकवाद का मुकाबला करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा, अगर इसे अनियंत्रित छोड़ दिया गया तो यह क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है. पीएम मोदी के मैसेज सुनाते हुए उन्‍होंने आगे कहा, भारत सराहना के साथ याद करता है कि एससीओ के सदस्य के तौर पर उसकी एंट्री 2017 कजाख अध्यक्षता के दौरान हुई थी. तब से, हमने एससीओ में अध्यक्षता का एक पूर्ण चक्र पूरा कर लिया है.

राष्ट्रपति रईसी की मौत पर पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने संगठन के सदस्य के रूप में इसमें शामिल होने के लिए ईरान को बधाई दी. साथ ही हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और अन्य लोगों की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. इसके अलावा उन्‍होंने अपने मैसेज में राष्ट्रपति लुकाशेंको को भी बधाई दी और कहा कि मैं संगठन के नए सदस्य के रूप में बेलारूस का स्वागत करता हूं. इस दौरान पीएम ने कहा, हम आज महामारी के प्रभाव, चल रहे संघर्षों, बढ़ते तनाव, विश्वास की कमी और दुनिया भर में हॉटस्पॉट की बढ़ती संख्या के चलते एकत्र हुए हैं.

आर्थिक विकास के लिए मजबूत कनेक्टिविटी की होती है जरूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, इन घटनाओं ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और वैश्विक आर्थिक विकास पर महत्वपूर्ण दबाव डाला है. उन्होंने वैश्वीकरण से उत्पन्न कुछ समस्याओं को और बढ़ा दिया है. ऐसे में हमारी सभा का उद्देश्य इन घटनाक्रमों के परिणामों को कम करने के लिए साझा आधार खोजना है. पीएम मोदी ने आगे कहा, आर्थिक विकास के लिए मजबूत कनेक्टिविटी की जरूरत होती है. इससे हमारे समाजों के बीच सहयोग और विश्वास का मार्ग भी खुल सकता है. कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान जरूरी है. उन्‍होंने कहा, SCO को इन पहलुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने की जरूरत है.

पीएम मोदी ने एससीओ की अगली अध्यक्षता के लिए चीन को दी बधाई

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, मैं एससीओ शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए कजाख पक्ष को बधाई देकर समाप्त करता हूं. साथ ही एससीओ की अगली अध्यक्षता के लिए चीन को शुभकामनाएं देता हूं.

यह भी पढ़े: हाथरस हादसाः जिस आश्रम में छिपे है बाबा, वहां पहुंचे भक्त, किया हंगामा, अड़े रहे इस बात पर

Latest News

Mutual Fund SIP Inflow: जनवरी में SIP इनफ्लो ₹31,000 करोड़ के पार, निवेशकों का भरोसा बरकरार

जनवरी 2026 में SIP इनफ्लो लगातार दूसरे महीने 31,000 करोड़ रुपये से ऊपर रहा. AMFI के आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड ETF में रिकॉर्ड निवेश और म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में मजबूत शुद्ध इनफ्लो दर्ज किया गया.

More Articles Like This

Exit mobile version