कपिल शर्मा हुए सीमा के फैन, अब सीमा जाएंगी Big Boss के घर

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आने के बाद सीमा हैदर किसी न किसी वजह से लगातार चर्चाओं में हैं. बताया जा रहा है कि सीमा सेलीब्रीटी बनती नजर आ रही हैं. दरअसल, सीमा को छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कपिल शर्मा शो और बिग बॉस में आने का ऑफर मिला है. आपको जानकर हैरानी होगी की सीमा ने ये ऑफर ठुकरा दिया है. सीमा ने शो में जाने से साफ इंकार कर दिया है.

सीमा ने ठुकरा दिया ऑफर
पाकिस्तानी सीमा हैदर ने खुद इस बात का खुलासा किया है. जानकारी देते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “कपिल शर्मा शो में शामिल होने के लिए मुझे और मेरे पति सचिन मीणा को ऑफर मिला था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हम दोनों को मुंबई भी बुलाया गया था. हमें सलमान खान के बिग बॉस से भी ऑफर मिला था, लेकिन हमारा इसमें से किसी शो में जाने का कोई प्लान नहीं है. हमारा जब भी कोई ऐसा प्लान बनेगा, मैं जरूर बताऊंगी.”

फिलहाल सीमा जांच के दायरे में-एपी सिंह
सीमा हैदर के इस बयान के बाद उनके वकील एपी सिंह ने वीडियो जारी कर जानकारी दी है. उन्होंने कहा, “कानूनी तौर पर इनमें से किसी शो में शामिल होना, सीमा के लिए ठीक नहीं है. सीमा हैदर फिलहाल जांच के दायरे में हैं. सरकारी एजेंसियां जांच कर रही हैं. जांच के बाद ही सीमा के इस तरह के किसी शो या कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में विचार किया जाएगा. मैंने इस संबंध में सीमा और सचिन से भी बात की है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version