सीमा हैदर भारत में करने जा रहीं शादी, जानिए किसकी बनेंगी दुल्हनिया!

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Seema Haider Viral Video: इन दिनों भले टीवी की सुर्खियों से सीमा हैदर दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. सीमा के पेज पर फॉलोवर्स की संख्या काफी अच्छी है. आए दिन वो रिल्स बना कर शेयर करती हैं, जिसे लोग काफी लाइक करते हैं. अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर इन दिनों स्टार बन चुकी हैं. उनकी लव स्टोरी पर एक फिल्म भी बन रही है. हालांकि इन सब के बीच सीमा हैदर की शादी को लेकर एक बात वायरल हो रही है.

दरअसल, सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी से सभी परिचित हैं. ऐसे में सीमा ने एक वीडियो जारी कर ऐसी बात कह दी जो चर्चा का विषय है. सीमा हैदर ने एक बार फिर से शादी करने की इच्छा जताई है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वो अपनी शादी नें जमकर डांस भी करेंगी.

दोबारा होगी शादी
शादीशुदा सीमा हैदर के इस वीडियो के सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है. आपको बता कि कि सीमा हैदर और सचिन मीणा पबजी खेलने के दौरान ऑनलाइन मिले थे. इसके बाद सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आईं थी. बताया जा रहा है कि नेपाल के एक मंदिर में सीमा हैदर और सचिन माणी ने शादी भी की थी. बीते दिनों इसकी तस्वीरें भी सामने आईं थी. सीमा का कहना है कि उनकी शादी में कोई शामिल नहीं हो पाया था, ऐसे में वो एक बार फिर से शादी करेंगी, जिसमें वो खुद खूब डांस करेंगी.

एक चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बताया कि जब सारी जांच पूरी हो जाएगी तो वो एक बार फिर से अपने प्यार से शादी करेंगी और अपनी शादी में खूब डांस करेंगी.

वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सीमा हैदर ने कहा, “मैं दोबारा धूमधाम से शादी करना चाहूंगी. शादी में सब आएंगे. मैं भी अपनी शादी में नाचूंगी. आप सभी लोग मिलकर मेरा डांस देखना. मेरी कृष्ण जी से प्रार्थना है कि जल्द ही वो दिन आए.”

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले सीमा हैदर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हैं. सीमा का कहना है कि अगर सीमा को पाकिस्तान भेजा गया तो वहां के लोग उसके हाथ पांव काटकर मार डालेंगे.

यह भी पढ़ें-

Latest News

19 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 19 July 2026: अगर आप 19 जुलाई 2026, रविवार को पूजा-पाठ, व्रत, यात्रा, गृह प्रवेश, खरीदारी...

More Articles Like This