Vande Bharat बनेगी भारतीय ट्रेनों का फ्यूचर, स्लीपर कोच से शानदार होगा सफर

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vande Bharat Sleeper Train: देश के लगभग सभी शहरों को सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस से जोड़ने की कवायद तेज है. ऐसे में हर राज्य को वंदेभारत का तोहफा दिया जा रहा है. वंदे भारत ट्रेन से सफर आरामदायक हो रहा है, साथ ही कहीं पहुंचने में वक्त की कमी हो रही है. ऐसे में अब भारतीय रेलवे वंदेभारत के स्लीपर ट्रेनों की सौगात जल्द ही दे सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले वर्ष के फरवरी महीने तक वंदेभारत स्लीपर कोच को लॉन्च करने की तैयारी है.

राजधानी को रिप्लेस करेगी वंदेभारत
दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि वंदेभारत के स्लीपर कोच में राजधानी को रिप्लेस कर देने की क्षमता है. आपको बता दें कि वंदेभारत के स्लीपर कोच में ऐसी सुविधाएं दी जाएंगी जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. जानकारों का कहना है कि इन सुविधाओं में अगर यात्री एक बार यात्रा कर ले तो वो बार बार इससे सफर करना पसंद करेगा.

यह भी पढ़ें-

एक क्लिक पर घर बैठे Blink It जैसे पहुंच जाएंगी जरुरत की चीजें, जानिए क्या है योगी सरकार का सेवा मित्र पोर्टल

हर बर्थ के साथ लैपटॉप और मोबाइल फोन चर्जिंग की सुविधा दी जानी है. जानकारी के अनुसार एक वंदेभारत स्लीपर में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे. इन कोच में एक फर्स्ट टियर एसी कोच, 4 दो टियर एसी कोच और 11 तीन टियर एसी कोच लगाया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Nazaria Article: युद्ध की बेदर्द चाहत, अर्थव्यवस्था पर आफत

बर्थ पर चढ़ना उतरना होगा आसान
उल्लेखनीय है कि इस समय देश में जो भी ट्रेने चल रहा हैं उनमें एक बर्थ से दूसरे बर्थ पर चढ़ना काफी मुश्किल होता है. ट्रेन के कोच में जो सीढ़ियां लगी रहती हैं वो स्टील की होती हैं. इन सीढियों से चढ़ना काफी मुश्किल होता है. रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में इसका समाधान ढूंढ लिया है. अब सॉफ्ट कुशन वाली ऐसी सीटें रहेंगी जिससे एक बर्थ से दूसरे सीट पर चढ़ना आसान होगा.

Latest News

IND vs NZ 2nd T20I: 18 गेंदों में 46 रन, तिलक-नितीश का तूफान; हारी हुई बाजी जीतकर भारत ने रचा कमाल

IND vs NZ 2nd T20I: क्रिकेट में आखिरी गेंद तक मुकाबला पलट सकता है और भारत ने न्यूजीलैंड के...

More Articles Like This

Exit mobile version