प्रज्वल रेवन्ना की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bengaluru News: एक विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्‍ना के खिलाफ शनिवार को दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में वारंट जारी किया है, जिसमें उसके पिता और होलेनरासीपुरा विधायक एचडी रेवन्ना भी आरोपी है. बता दें कि हासन लोकसभा सांसद प्रज्‍वल रेवन्‍ना यौन उत्‍पीड़न से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद से ही विदेश में फरार है. अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

जमानत पर बाहर है पिता एचडी रेवन्‍ना

पूर्व पीएम एच डी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना एक महिला के अपहरण के आरोप में 4 दिन की पुलिस हिरासत के बाद 7 दिन जेल में बिताने के बाद जमानत पर हैं. एनडीए के हासन लोकसभा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्‍ना के खिलाफ तीन महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हैं, जो अभी फरार है, उसके खिलाफ इंटरपोल की ओर से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है.

एचडी देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी

अपने बेटे और पोते पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। शनिवार को उन्होंने कहा कि अगर उनका पोता (प्रज्वल रेवन्ना) इस केस में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। इसके आगे देवेगौड़ा ने कहा, “… मैं उन चीजों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता जो रेवन्ना के संबंध में अदालत में चल रही हैं। इस मामले में कई लोग जुड़े हुए हैं और मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता।

यह भी पढ़े: America: अमेरिका के इडाहो में भीषण सड़क हादसाः 6 लोगों की मौत, दस घायल

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This