मनोज तिवारी ने दी स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के परिजनों को सांत्वना, हाथ जोड़कर किए अंतिम दर्शन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Sharda Sinha Death: बीमारी से लगातार लड़ने के बाद देश भर में चर्चित बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार (05 नवंबर) को निधन हो गया. उन्होंने मंगलवार की रात को 9 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. शारदा सिन्हा का लंबे समय से इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनका निधन हो गया. उनके निधन से संगीत प्रेमियों और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है.
पीएम मोदी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है. वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एम्स पहुंचकर दिवंगत गायिका के परिजनों को सांत्वना दी है. शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थीं. मनोज तिवारी ने एम्स पहुंचकर गायिका के पार्थिव शरीर को नमन किया. उन्होंने शारदा सिन्हा के बेटे और अन्य परिजनों से भी मुलाकात कर उनको दुख की घड़ी में सांत्वना दी.
मनोज तिवारी ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया मंच एक्स पर मनोज तिवारी ने पोस्ट के साथ वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “छठी मैया और भक्ति संगीत के माध्यम से भोजपुरी की मिठास को देश-दुनिया में पहुंचाने वाली बड़ी बहन शारदा दीदी जी के अंतिम दर्शन आज एम्स दिल्ली में किए, दीदी शारदा का निधन भोजपुरी जगत और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।”
Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version