कारगिल विजय दिवस पर शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘माफी मांगना राहुल गांधी के भाग्य में..’

Must Read

Shivraj Chauhan : आज देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है. आज पूरा देश कारगिल युद्ध में शामिल वीर जवानों को देश नमन कर रहा है. ऐसे में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. कारगिल विजय दिवस पर शिवराज चौहान ने कहा कि मैं अपनी सेना के शौर्य को प्रणाम करता हूं. इस मौके पर जवानों ने भारत माता का मान बढ़ाया, बता दें कि 2004 से 2009 तक जब यूपीए की सरकार थी तो कारगिल विजय दिवस मनाया ही नहीं गया.

कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने का किया पाप

ऐसे में शिवराज चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि  “कांग्रेस के सांसद ने कहा था कि हम कारगिल विजय दिवस क्यों मनाएं. उनका कहना है कि देश जब कोई युद्ध करता है तो क्या किसी सरकार के लिए करता है?  ऐसे में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर भी सवाल उठाने का पाप किया है. उनके इस बात पर शिवराज चौहान ने भी उन पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते ये देश का ही विरोध करते लगे हैं. इसके साथ ही ये पाकिस्तान की भाषा बोलने लगते हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल को दिया करारा जवाब

इस मामले को लेकर शिवराज चौहान ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि  “राहुल जी बहुत देर से समझ पाते हैं. पहले उन्होंने आपातकाल के लिए माफी मांगी, फिर उन्होंने सिख दंगों के लिए माफी मांगी, फिर उन्होंने ओबीसी से माफी मांगी. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि ओबीसी के लिए कांग्रेस ने क्या किया?  इस बात पर शिवराज चौहान ने करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी के कल्याण के लिए उठाए गए हर कदम को कुचलने का काम किया. इसके बाद वो माफी मांगते हैं. उन्‍होंने कहा कि राहुल अभी जो कर रहे हैं उसके लिए फिर 10 साल माफी मांगेंगे. ये माफी मांगना ही उनके भाग्य में लिखा है.”

  इसे भी पढ़ें :- धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर के भतीजे सबरोज के मकान पर भी चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल रहा तैनात

Latest News

परिवार वालों को भी नहीं पता होनी चाहिए ये बाते, बर्बाद हो सकता है सुकून और खुशहाल जीवन

Chanakya Niti For Happy Life: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुषों में से एक...

More Articles Like This