कटकः ओडिशा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां कटक स्थित एससीबी मेडिकल हॉस्पिटल में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई. यह हृदयविदारक घटना अस्पताल के एक वार्ड में हुई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है. कमिश्नर ने घटना की जानकारी पुलिस दी है.
आग लगते ही मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, देर रात जब अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन सो रहे थे, उसी समय अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद वहां मरीजों में चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल के कर्मचारी तत्काल आग की जानकारी अग्निशमन को दी. सबसे पहले अस्पताल की अपनी फायर यूनिट ने आग बुझाने का प्रयास किया, बाद में बाहर से तीन दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं. धुआं और आग के कारण कई मरीजों को भारी नुकसान हुआ. आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल के न्यू मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया.

अस्पताल पहुंचे सीएम मोहन चरण माझी
घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी खुद अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. स्थानांतरण के दौरान 10 मरीजों की मौत होने की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की. उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज सुबह कटक में S.C.B. मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का दौरा किया और हॉस्पिटल के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की. यहां ट्रॉमा केयर ICU में आग लगने की घटना हुई.
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज सुबह कटक में S.C.B. मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का दौरा किया और हॉस्पिटल के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। यहां ट्रॉमा केयर ICU में आग लग गई।
(फोटो सोर्स: ओडिशा CMO) https://t.co/8EuCHUSk6N pic.twitter.com/zJc4LkEh9O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
ट्रामा केयर सेंटर में 23 मरीज भर्ती थे. इसमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है, यह पुष्टि खुद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एससीबी मेडिकल पहुंचकर की है. एससीबी में भर्ती अन्य मरीजों को स्थानांतरित कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं इसके साथ ही कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
हादसे में इन लोगों की हुई मौत
- रमेश चंद्र परिडा
- दासरू मुंडा,
- एमडी नयूम,
- गौरांग चंद्र बारिक,
- सेख अब्दुल सतर,
- मधुसूदन दलाई
- कृष्ण चंद्र बिस्वाल,
- रविंद्र दास,
- चेरू परिडा,
- मेनका राउत

