महायोगी पायलट बाबा के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

Haridwar: ब्रहमलीन अनंत श्री विभूषित क्षेत्रिय ब्रहमनिष्ट श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा स्वामी सोमनाथ गिरी महाराज के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित शिव महापुराण कथा में गुरूवार को जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज भी शामिल हुए। उन्होंने महायोगी पायलट बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की व उनका पूजन किया। महाराजश्री ने कहा कि महायोगी पायलट बाबा ने समाज, देश व सनातन हिंदू धर्म की जो सेवा की तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए जो कार्य किए, उसके लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। भारत ही नहीं पूरे विश्व में उनके कार्य व संदेश भक्तों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। कथा व्यास वृंदावन पीठाधीश्वर महामंडलेवर महेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव के भक्तों के लिये शिव पुराण का बड़ा महत्व है। इस पुराण में शिव भगवान की महिमा की गई है।

 इस पुराण में शिव जी को वात्सल्य, दया और करुणा की मूर्ति के रुप में महिमामंडित किया गया है। इस पुराण का पाठ करने से भक्तों के अंदर भी ऐसे ही गुणों का संचार होता है। यानि भक्तों का चरित्र भी भगवान शिव की ही तरह बनने लगता है। महामंडलेवर महेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि दक्ष प्रजापति ने जिस कनखल में यज्ञ किया था, वहीं पर महायोगी पायलट बाबा का आश्रम भी है। उनका 16 दिन का आराधना उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें उनके सभी भक्तों को भाग लेना चाहिए। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने बताया कि कथा व्यास वृंदावन पीठाधीश्वर महामंडलेवर महेशानंद गिरी महाराज की शिवमहापुराण कथा 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होगी।

6 सितंबर को महायोगी पायलट बाबा की श्रद्धांजलि सभा होगी। 6 सितंबर को प्रातः 7.30 बजे से 9.30 बजे तक हवन व रूद्राभिषेक होगा। 11 बजे श्रद्धांजलि सभा होगी और दोपहर 12.15 से षोडशी भंडारा प्रारंभ होगा। यं सभी आयोजन श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के दिशा-निर्देशन में महायोगी पायलट बाबा की अध्यक्ष योगमाता केको आइकावा कैला देवी, आश्रम की महामंत्री, पायलट बाबा की परम शिष्या व उनकी उत्तराधिकारी महामंडलेश्वर साध्वी चेतनानंद गिरी महाराज व महामंडलेश्वर साध्वी श्रद्धा गिरी महाराज तथा स्वामी प्रेमानंद गिरी महाराज की देखरेख में होंगे। 6 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा व षोडशी भंडारे में देश भर के संत व पायलट बाबा के विश्व भर के भक्त भाग लेंगे।

गुरूवार को कथा में जूना अखाड़े के वर्तमान सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि जी महाराज, पूर्व सभापति  उमाशंकर भारती महाराज, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी महाराजए सचिव श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि महाराज,   मंत्री मनोज गिरी महाराज, महंत गिरीशाानंद गिरी महाराज, आचार्य राोहित त्रिपाठी सामवेदी आदि भी शामिल हुए और महायोगी पायलट बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version