दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, गुलाबी ठंड की दस्तक से मौसम हुआ सुहाना

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mausam Ki Jankari: अक्टूबर महीने की समाप्ति होने जा रही है. ऐसे में अब उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है. हालांकि, राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने के अंत तक ठंड का असर दिखने लगेगा. आईएमडी के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद और गाजियाबाद में 25 अक्टूबर के बाद सर्दी बढ़ सकती है. माना जा रहा है कि अगले 4 से 5 दिनों के अंदर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. जिसका सीधा मतलब है कि दीवाली के साथ ठंड की शुरुआत होने जा रही है.

जहां एक ओर उत्तर भारत में मौसम ठंडा होता जा रहा है तो वहीं दक्षिण भारत में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि 24-25 अक्टूबर को दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्र के कई स्थानों पर 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है.

राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली के आज के मौसम की बात करें तो आज कई इलाकों में सुबह धुंध छाई रही. कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है. आज और कल के लिए मौसम विभाग ने आसमान रहने का अंदेशा जताया है. वहीं, अगर राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाकों की बात करें तो यहां पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

जानिए कहां बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर चल रहा है. मौसम विभाग ने 23 से 25 अक्टूबर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 24-25 अक्टूबर को तटीय क्षेत्र के कई स्थानों पर 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है.

ओडिशा-पश्चिम बंगाल में तूफान का अलर्ट

जहां एक ओर बारिश और कुछ स्थानों पर ठंडक हो रही है, तो वहीं कुछ राज्यों में एक चक्रवाती तूफान का असर दिख सकता है. बंगाल की खाड़ी के पास 35-45 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है. बताया जा रहा है कि 22 अक्टूबर की शाम को इसकी रफ्तार 55-65 से बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे हवा होने की आशंका है. बता दें कि ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर 40-50 से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज़ हवा चल रही है. 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक 100-110 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है.

Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version