VIDEO: जानिए कौन हैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला? जिनको मिली स्पेस मिशन की कमान; लखनऊ के साथ पूरे देश को गर्व

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Space News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को अपने शहर के बेटे पर जल्द ही नाज होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि लखनऊ निवासी भारतीय एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का चयन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में जाने के लिए प्राइम एस्ट्रोनॉट के तौर पर हुआ हैं. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जल्द ही अपने जीवन की सबसे यादगार उड़ान भरेंगे. इस बात का ऐलान इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो ने विगत शुक्रवार को किया है.Space News
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष मिशन पर उड़ान भरने वाले प्रमुख अंतरिक्ष यात्री के तौर पर नॉमिनेट किया गया है. इसी के साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर बैकअप अंतरिक्ष यात्री होंगे.

एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का चयन प्राइम एस्ट्रोनॉट के तौर पर होना देश के लिए बड़ी उपलब्धि है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की प्रशंसा की और उनको अंतरिक्ष मिशन के लिए शुभकामनाएं भी दी. बता दें कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु ने ( NDA) यानी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा में चयन के बाद एयर फोर्स में नौकरी शुरू की थी और आज देश का नाम रोशन कर रहे हैं.

जानकारी दें कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की पत्नी डॉक्टर कामना शुक्ला दांतों की डॉक्टर हैं. उनका एक 5 वर्षीय बेटा है. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष जाने की ट्रेनिंग लेने अमेरिका के बोस्टन पहुंचे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अगस्त से ट्रेनिंग शुरू होगी जो करीब 6 महीने तक चलेगी. इसके बाद अमेरिका और भारत के अंतरिक्ष अभियान के तहत शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे. शुभांशु शुक्ला के माता-पिता लखनऊ में रहते हैं. हमारे संवाददाता सुशील तिवारी ने शुभांशु शुक्ला के माता आशा शुक्ला और उनके पिता शम्भू दयाल शुक्ला से खास बातचीत की है आप भी देखिए उन्होंने क्या कहा…

इसरो द्वारा जारी एक ऑफिशियल स्टेमेंट में कहा गया कि उसके मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र मे अमेरिका के एक्सिओम स्पेस इंक के साथ एक अंतरिक्ष उड़ान समझौता किया है. मिशन के लिए राष्ट्रीय मिशन असाइनमेंट बोर्ड ने दो गगनयात्रियों की सिफारिश की है. बोर्ड ने दो गगनयात्रियों (अंतरिक्ष यात्रियों)- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (प्राइम) और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर की सिफारिश की है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This