पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हादसाः पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लाहौरः पाकिस्तान से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. शनिवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक मिनी ट्रक के सड़क से फिसलकर खड्डे में गिर गया. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में नौ अन्य लोग घायल हो गए.

रेस्क्यू 1122 के अनुसार, वाहन खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले से पंजाब के खुशाब जिले की ओर आ रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. लाहौर से करीब 250 किलोमीटर दूर खुशाब के पेंच पीर इलाके में एक मोड़ पर मिनी ट्रक सड़क से फिसलकर खड्डे में जा गिरा. एक अधिकारी ने कहा, “पांच बच्चों सहित 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. नौ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.”

बचाव अधिकारियों ने कहा कि मृतक और घायल एक बड़े परिवार से थे, जो मजदूरी के काम के लिए खुशाब आ रहे थे. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज गति के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक खड्डे में गिर गई.

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This