एमपी में पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद, कांग्रेस पर लगाया प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप

Must Read

PM Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य मध्य प्रदेश पहुंचे. यहां पर राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में उन्होंने कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी रथ पर सवार होकर मंच तक पहुंचे. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया. इस कार्यकर्ता महाकुंभ में लगभग 10 लाख कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्हें पीएम मोदी ने संबोधित किया और चुनाव में जीत का मंत्र दिया. पीएम मोदी की ये पहली चुनावी जनसभा थी, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा था.

पीएम ने भरी हुंकार
कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एमपी में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा, कांग्रेस ने संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया. पीएम ने इस रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एमपी के युवाओं ने यहां की खराब कानून व्यवस्था को नहीं देखा है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय में एमपी का क्या हाल था, यहां की खस्ताहाल सड़कों के बारे में राज्य के युवा नहीं जानते हैं. बीजेपी सरकार ने मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश की.

कांग्रेस पर पीएम का करारा हमला
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए आने वाला कुछ साल बेहद महत्वपूर्ण है. यह समय भारत को, मध्य प्रदेश को विकसित करने का समय है. वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों करोड़ों के घोटालों का इतिहास रचने वाली पार्टी और तुष्टिकरण करने वाली पार्टी को अगर मौका मिल गया तो एमपी को बड़ा नुकसान होगा.” पीएम ने कहा कि कांग्रेस जहां गई, जिस राज्य में गई उस राज्य को बर्बाद कर दिया. अगर मध्य प्रदेश भी कांग्रेस के हाथों में गया तो इसको कोई बीमारू राज्य बनने से रोक नहीं पाएगा.

इस रैली में पीएम मोदी ने कहा, “एमपी से निकले महान लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया है. यह त्याग बीजेपी के हर कार्यकर्ता को प्रेरित करता है. मध्य प्रदेश केवल बीजेपी के विचार का नहीं है, विकास का भी महत्वपूर्ण विजन केंद्र है. इस बार के चुनाव में जो युवा पहली बार वोट डालेंगे. उन्होंने बीजेपी की सरकार को ही देखा है. ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि एमपी में कांग्रेस का वो बुरा शासन नहीं देखा है.”

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This