20वां रोजगार मेला आजः PM मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 51 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. देशभर में 45 जगहों पर आयोजित रोजगार मेले के तहत वह दोपहर साढ़े 12 बजे युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे. मालूम हो कि अब तक के रोजगार मेलों में कुल मिलाकर 12 लाख 75 हजार युवाओं को अलग-अलग विभागों और सरकारी संगठनों के नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे.

पीएम मोदी द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित युवाओं को ये नियुक्ति पत्र मिलेगा. ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा और देश के 45 स्थानों पर आयोजित 20वें रोजगार मेले में चयनित युवाओं को पीएम मोदी वर्चुअली संबोधित भी करेंगे.

मोदी सरकार का जोर इस बात पर है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके. ऐसे में रोजगार मेला एक बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहां युवाओं को रोजगार मिलता है और उनके सपने पूरे होते हैं. सरकार इस बात पर फोकस कर रही है कि युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा हों और देश के विकास में रोजगार पाकर युवा अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें.

किन विभागों में युवाओं को मिली है नौकरियां?

जिन युवाओं को आज नियुक्ति पत्र मिलेंगे, उन्हें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग और रक्षा मंत्रालय सहित अन्य विभागों में नौकरियां मिली हैं. सरकार का प्रयास है कि आगे भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को मोटिवेट किया जाए और रोजगार पाने की दिशा में युवाओं को भरपूर मौका मिल सके.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This