देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट जारी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather: देश से मानसून की विदाई होने वाली है, लेकिन इससे पहले मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, शनिवार को यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों के लिए प्रचंड बारिश की चेतावनी जारी की की गई है. इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है. छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में तेज आंधी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. वहीं, पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है.

इस दौरान किसानों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच पहाड़ी राज्यों में घूमने जाने वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है. इस बीच पश्चिम बंगाल के तट के आसपास तेज हवाओं के चलते पूर्वी भारत के राज्यों में मुश्किलें बिगड़ सकती हैं. वहीं, दक्षिणी गुजरात से लेकर झारखंड तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. वही, सिक्किम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

देश के 20 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के 20 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने का अलर्ट है. हवा की तूफानी रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

शहरअधिकतम तापमान (19 सितंबर)न्यूनतम तापमान (19 सितंबर)
दिल्ली34°C24°C
मुंबई30°C26°C
चेन्नई34°C26°C
कोलकाता34°C27°C
लखनऊ32°C26°C
पटना33°C27°C
रांची30°C22°C
भोपाल28°C22°C
जयपुर33°C23°C
शिमला23°C14°C
नैनीताल23°C17°C

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This