शराब घोटाला मामले में बरी होने के बाद Kejriwal की आंखों से छलके आंसू, सिसोदिया ने लगाया गले

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi liquor Policy Scam: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले में बरी हो गए हैं. आप नेता मनीष सिसोदिया को भी इस मामले में बरी कर दिया गया है. इस दौरान अरविंद केजरीवाल भावुक होकर रो पड़े. इसके बाद मनीष सिसोदिया ने उन्हें गले लगा लिया.

मैंने केवल अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है

कोर्ट से बरी होने पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है. मैंने केवल अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है. उन्होंने झूठा केस लगाया और आज ये साबित हो गया. कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है. मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है. आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी शराब घोटाला-शराब घोटाला कर रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी. आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए. जितने भी आरोपी थे सबको बरी कर दिया.

हम हमेशा कहते थे कि सत्य की जीत होती है Delhi liquor Policy Scam

केजरीवाल ने कहा कि हम हमेशा कहते थे कि सत्य की जीत होती है. हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है. मैं जज साहब का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया. सत्य की जीत हुई. मैं हमेशा कहता था कि भगवान हमारे साथ है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा. आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए पार्टी के सबसे बड़े पांच नेताओं को जेल में डाल दिया गया.

हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया

उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री को उनके घर से घसीटकर जेल में डाला गया. पूरा फर्जी केज था, हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया. उन्होंने कहा कि आपको सत्ता चाहिए तो अच्छे काम कीजिए. देश के सामने इतनी बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं. महंगाई है, बेरोजगारी है, पूरे देश में सड़कें टूटी पड़ी हैं. चारों तरफ प्रदूषण ही प्रदूषण हो रहा है. उन समस्याओं का समाधान करके सत्ता में आइए. केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर झूठे केस क्यों करते हैं?

सुनीता केजरीवाल ने भी दी प्रतिक्रिया

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी उनके बरी होने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाये, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता. सच की हमेशा जीत होती है.

ये भी पढ़ें- शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने लगाई CBI को फटकार

Latest News

Foreign Universities in India: 2040 तक 113 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा बचा सकता है भारत, रिपोर्ट में दावा

भारत विदेशी विश्वविद्यालयों को देश में प्रोत्साहित कर 2040 तक 113 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा बचा सकता है. रिपोर्ट में उच्च शिक्षा में सीटों की कमी और बढ़ती मांग को लेकर बड़ा खुलासा.

More Articles Like This