Arvind Kejriwal Health: केजरीवाल की सेहत पर आप सांसद Sanjay Singh ने जताई चिंता, जानिए क्या कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arvind Kejriwal Health: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने चौंकाने वाली बात बताई है. उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल का वजन 8.5 किलो गिरा, इतना वजन गिराना गंभीर बीमारी का संकेत है. उन्‍होंने बताया कि जेल में केजरीवाल का सुगर लेवल पांच बार 50 से कम हुआ है.

सुप्रीम कोर्ट से मिली है राहत 

बता दें कि कथित शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्‍हें अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए उन पर कुछ शर्तें भी लगाई हैं. कोर्ट ने कहा, अरविंद केजरीवाल अंतरिम रिहाई की अवधि के दौरान वह मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली सचिवालय नहीं जाएंगे.  कोर्ट ने कहा, केजरीवाल को 50 हजार रुपए का बेल बाउंड भरना होगा और इतनी ही राशि की श्योरिटी देन होगी. इसके साथ ही केजरीवाल तब तक किसी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते हैं, जब तक कि एलजी से मंजूरी लेने के लिए ऐसा करना आवश्यक ना हो.

घोटाले की फाइल सीएम से रहनी चाहिए दूर

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देते हुए कहा, वह वर्तमान मामले में अपनी भूमिका के संबंध में कोई टिप्पणी या बयानबाजी नहीं करेंगे. किसी भी गवाह के साथ बातचीत नहीं करेंगे. कथित शराब घोटाले मामले से जुड़ी किसी भी आधिकारिक फाइल भी उनसे दूर रहनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Medinipur: पश्चिम मेदिनीपुर में लॉरी से टकराई एम्बुलेंस, 6 लोगों की मौत, दो गंभीर

Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहे सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग...

More Articles Like This