इस बार दिल्ली में खास होगी छठ पूजाः फूलों की बारिश से लेकर सरकार करेगी ये इंतजाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhath Puja: छठ पूजा में जबरदस्त आस्था की बयार बहने वाले बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि जिस तरह दिल्ली में दिवाली भव्य रूप से मनाई गई, उसी तरह छठ पूजा भी भव्य होगी.

प्रेस कांफ्रेंस में सीएम रेखा गुप्ता ने तैयारियों का विस्तृत ब्योरा दिया

बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने महापर्व छठ पूजा की तैयारियों का विस्तृत ब्योरा दिया. सीएम ने बताया कि इस बार यमुना किनारे 17 मॉर्डन घाट बनाए जाएंगे और शहर भर में 1000 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होगा. मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इन सभी जगहों पर सरकार द्वारा पुष्प वर्षा से लेकर चाय-पानी तक के खास व्यवस्था की जाएगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने वर्षों से यमुना किनारे छठ पूजा पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है. सीएम ने कहा, “सरकार की ओर से सभी व्यवस्थाएं देते हुए पल्ला से कालिंदी तक 17 जगहों पर यमुना नदी के किनारे मार्डन छठ घाट बनाए जा रहे हैं.” उन्होंने आगे बताया कि शहर के अंदर छठ पूजा स्थलों की संख्या में भारी वृद्धि होने का अनुमान है. पिछली बार 929 स्थानों पर छठ पूजा के कार्यक्रम हुए थे, जबकि इस बार 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं.

छठ व्रतियों के लिए की जाएगी ये खास व्यवस्थाएं

बिहार और पूर्वी यूपी के लिए विशेष महत्व रखने वाले इस महापर्व को लेकर रेखा गुप्ता सरकार ने विशेष व्यवस्थाएं करने की बात कही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना किनारे बनाए जाने वाले 17 घाटों और अन्य 1000 से अधिक स्थलों पर पूजा के लिए ये व्यवस्थाएं सरकार की ओर से की जाएंगी…

मैथिली-भोजपुरी भाषा के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए अभी तक 200 कार्यक्रम की योजना बन चुकी है.

छठ व्रतियों के लिए पानी और चाय की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी.

छठ व्रतियों पर फूलों की वर्षा की जाएगी.

भव्य स्वागत गेट बनाए जाएंगे.

हर जिले में कम से कम एक मॉर्डन छठ घाट का निर्माण.

टेंट, बिजली, स्वच्छता और शौचालय की समुचित व्यवस्था.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version