गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM उमर अब्दुल्ला, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया.

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद उमर अब्दुल्ला की अमित शाह से यह तीसरी मुलाकात थी. यह बैठक जम्मू कश्मीर में विपक्ष भाजपा के नेता सुनील शर्मा द्वारा गृह मंत्री से मुलाकात के एक दिन बाद हुई है.

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी बैठक के बारे में पूछे जाने पर, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा, सुरक्षा स्थिति, 3 मार्च से बजट सत्र और शासन के मुद्दों पर चर्चा हुई.”

उमर अब्दुल्ला से जब पूछा गया कि क्या भारत ब्लॉक में एकता है, तो उन्होंने कहा, “…एक बैठक होने दीजिए, उसके बाद मैं इसका जवाब दूंगा.”

मालूम हो कि पिछले सप्ताह गृह मंत्री ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी. इस बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित शीर्ष सुरक्षा और नागरिक अधिकारी शामिल हुए थे. वर्ष 2019 अगस्त में राज्य के पुनर्गठन के बाद बने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उमर अब्दुल्ला कार्यभार संभाल रहे हैं.

वहीं, विधानभा चुनाव में उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के राज्य के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच गए थे. साथ ही अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने की उम्मीद है. वहीं, इस दौरान जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की. दरअसल, कश्मीर में 3 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा. खास बात यह भी है कि सीएम उमर अब्दुल्ला, जो वित्त विभाग का प्रभार संभाल रहे हैं, 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगे.

Latest News

Sudan Crisis: सूडान में RSF ने किया हमला, आठ बच्चों सहित 24 की मौत, वाहन को बनाया निशाना

RSF Attack In Sudan: पिछले तीन वर्ष से सूडान में जारी गृह युद्ध के चलते देश में मानवीय संकट और...

More Articles Like This

Exit mobile version