LG वी के सक्सेना ने की सीएम आतिशी की जमकर तारीफ, जानिए क्‍या कुछ कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi: “मुझे आज खुशी है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला हैं और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह अपने पूर्ववर्ती सीएम केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं.” उक्‍त बातें दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना ने शुक्रवार, 22 नवंबर को मुख्‍यमंत्री आतिशी की तारीफ करते हुए कही. इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में एलजी सक्सेना ने छात्रों से कहा, “जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपके पास चार मार्गदर्शक सितारे होते हैं.

पहली आपकी खुद के प्रति जिम्मेदारी है, दूसरी आपके माता-पिता और परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी है. जबकि, तीसरी जिम्मेदारी समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति है.” एलजी सक्सेना ने आगे कहा, “चौथी जिम्मेदारी खुद को ऐसी महिला के रूप में साबित करना है, जिसने जेंडर के बंधन को तोड़ दिया है और सभी क्षेत्रों में दूसरों के बराबर खड़ी हो गई है. ”

महिला इंजीनियरों को सीएम आतिशी ने दी बधाई

इस दौरान, सीएम आतिशी ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया. उन्‍होंने कहा- इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन के 7वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाशाली युवा महिला इंजीनियरों के स्नातक बैच को विदाई दी. शिक्षा भारत के विकास की कुंजी है और ये महिलाएं रूढ़िवादिता को तोड़ रही हैं.

यह साबित कर रही हैं कि वे जो हासिल कर सकती हैं उसकी कोई सीमा नहीं है. वे नौकरी प्रदान करनेवाली बन सकती हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाएंगे! सभी स्नातकों को शुभकामनाएं, क्योंकि वे महिला इंजीनियरों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करते हुए नवाचार और नेतृत्व की यात्रा पर निकल पड़े हैं.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version