दिल्ली में 1 अक्टूबर से बिना PUC वाले वाहनों का कटेगा ₹10 हजार का चालान, सरकार का प्रदूषण की निगरानी पर भी फोकस

Must Read

New Delhi: दिल्ली सरकार 1 अक्टूबर से बिना वैलिड प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (PUC) के चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इसकी घोषणा की. इस अभियान में ऐसे वाहनों की जांच की जाएगी जिनके पास वैलिड PUC सर्टिफिकेट नहीं है. नियम का उल्लंघन मिलने पर चालान और जुर्माने की कार्रवाई होगी. मौजूदा प्रावधानों के तहत बिना वैलिड PUC सर्टिफिकेट के पकड़े जाने पर ₹10 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

1 अक्टूबर से पहले जांच करा लेना जरूरी

अगर आपकी गाड़ी का PUC खत्म हो चुका है तो 1 अक्टूबर से पहले उसकी जांच करा लेना जरूरी होगा. खासकर पेट्रोल डीजल और सीएनजी वाहन चलाने वालों को इस नियम का ध्यान रखना होगा. दिल्ली में वायु प्रदूषण पहले से ही बड़ा मुद्दा रहा है. सर्दियों के दौरान स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो जाती है. ऐसे में सरकार का फोकस वाहनों से होने वाले प्रदूषण की निगरानी पर भी है.

पूरे साल PUC नियमों की जांच

अधिकारियों के मुताबिक पूरे साल PUC नियमों की जांच होती है. लेकिन सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने के साथ कार्रवाई तेज कर दी जाती है. अब 1 अक्टूबर से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा. सरकार PUC सेंटरों की निगरानी को भी तकनीक के जरिए मजबूत करने की तैयारी में है. इसका मकसद जांच और सर्टिफिकेट जारी करने की व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी और भरोसेमंद बनाना है. इसलिए वाहन मालिकों के लिए सिर्फ सर्टिफिकेट बनवाना ही नहीं बल्कि उसकी वैलिडता जांचते रहना भी जरूरी होगा.

वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान

दिल्ली सरकार 1 अक्टूबर से बिना वैलिड PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी. परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के कर्मचारी मोटर वाहन अधिनियम और दिल्ली मोटर वाहन नियमों के तहत कार्रवाई करेंगे. अधिकारियों के मुताबिक वैलिड PUC नहीं होने पर वाहन मालिक पर मौजूदा प्रावधानों के तहत ₹10 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. जांच के दौरान वाहन चालक से वैलिड PUC सर्टिफिकेट दिखाने को कहा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें. कांगो में हादसा: लेक किवु में नाव पलटी, 12 की मौत, कई लापता, तलाश जारी

Latest News

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक...

More Articles Like This