दि‍ल्ली‍ सरकार की एक और पहल, स्टूडेंट्स के लिए जल्द शुरू होगा मेट्रो पास

Delhi Students : दिल्ली में छात्राओं के पढ़ाई और सफर को आसान बनाने के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं. बता दें कि कुछ ही समय पहले राजधानी में खासतौर पर छात्रों के लिए बसों की सुविधा शुरू की गई है. जिससे हजारों छात्राओं को आने-जानें से काफी राहत मिल रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खबर सामने आयी है कि छात्रों के लिए मेट्रो में भी स्पेशल पास लाने की चर्चा हो रही है ताकि उन्‍हें सफर करने में कोई दिक्‍कत न हों.

वर्तमान समय में छात्रों के लिए मेट्रो का किराया बजट पर भारी पड़ता है. लेकिन इस नई योजना के तहत उनका खर्च बहुत हद तक घट सकता है. आइए इसके बारे में कुछ खास चीजें जानते हैं कि मेट्रो पास लागू होने से स्टूडेंट्स की जेब पर क्या फर्क पड़ेगा.

स्टूडेंट्स की बढ़ी उम्‍मीदें

जानकारी देते हुए बता दें कि पास को लेकर दिल्ली मेट्रो में स्टूडेंट्स के लिए उम्मीदें बढ़ गई हैं. हाल ही में सीएम रेखा गुप्ता ने संकेत देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हैदराबाद मेट्रो में पहले से ही यह सुविधा मौजूद हैं. लेकिन दिल्‍ली में अभी तक यह सुविधा लागू नहीं हो पाई है.  बता दें कि काफी लंबे समय से छात्र इसकी मांग करते आ रहे हैं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े लाखों छात्रों को राहत

क्‍योंकि पढाई-लिखाई करने वाले लोगों के लिए रोजाना कैंपस तक आने-जाने में काफी खर्च होता है. लेकिन वही अगरर पास लागू का दिया जाता है तो दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया जैसे बड़े संस्थानों से जुड़े लाखों छात्रों को राहत मिलेगी. इस दौरान अब मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली मेट्रो में भी पास की सुविधा शुरू हो सकती है.

दिल्‍ली में यू-स्पेशल बस सर्विस शुरू  

जानकारी देते हुए बता दें कि छात्रों की सुविधा को देखते हुए यू-स्पेशल बस सेवा शुरू हो चुकी है. ऐसे में राजधानी के अलग-अलग इलाकों से कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाने वाले स्टूडेंट्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा. बता दें कि सरकार के इस नई सर्विस से यह दिक्कत काफी हद तक खत्म हो जाएगी. इससे पढ़ाई करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिकी एक्सपर्ट ने उड़ाईं ट्रंप की टैरिफ नीति की धज्जियां, कहा- ‘रिश्तों को बनाया जहरीला’

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version