Delhi: चांदनी चौक से फ्रांस के राजदूत का मोबाइल लेकर फरार हो गए चोर, फिर जो हुआ…

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली का चांदनी चौक दुनिया भर में मशहूर है. देश-विदेश से जो लोग दिल्‍ली घुमने आते हैं, वे चांदनी चौक जाना नहीं भूलते. लेकिन इन दिनों राजधानी दिल्‍ली में अपराध की घटनाएं बढ़ गई है. राजधानी क्षेत्र से लगातार चोरी, हत्‍या और लुटपाट की खबरे आ रही हैं. अब तक तो ये खबरें आम लोगों के बारे में सुनने को मिल रही थी, लेकिन हैरानी की बात ये है कि देश की राजधानी में फ्रांस के राजदूत भी सुरक्षित नहीं हैं.

फ्रांस के राजदूत का मोबाइल चोरी

दिल्ली के चांदनी चौक जैसे मशहूर इलाके में फ्रांस के राजदूत का मोबाइल चोरी कर लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. फोन को पुसिल ने बरामद कर लिया है.

चांदनी चौक बाजार घूमने गए थे फ्रांस के राजदूत

दरअसल फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी माथौ अपनी पत्‍नी के साथ 20 अक्‍टूबर को चांदनी चौक बाजार घूमने गए थे. तभी किसी ने उनकी जेब से फोन चुरा लिया. भारत में फ्रांस के राजदूत ने ई-शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में थिएरी माथौ ने बताया था कि दिल्‍ली के चांदनी चौक इलाके में जैन मंदिर के पास उनका मोबाइल खो गया है. वहीं अब इस मामले में पुलिस ने चार लड़कों को गिरफ्तार किया है.

चोरी हुआ फोन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से फ्रांस के राजदूत का मोबाइल बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, चोरी करने वाले चारों लड़के ट्रांस-यमुना क्षेत्र के रहने वाले हैं. चारों चोरों की उम्र 20 से 25 साल के बीच में है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें :- US Elections 2024: ट्रंप या कमला हैरिस कौन मारेगा बाजी? चुनाव से ठीक पहले आए सर्वे ने चौंकाया

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This

Exit mobile version