ED Raid in Delhi: आप नेताओं के 12 ठिकानों पर ED की रेड, आतिशी बोलीं- हम डरेंगे नहीं…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raid in Delhi: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं पर ईडी की बड़ी कार्रवाई चल रही है. बता दें कि आप के बड़े नेताओं के 12 ठिकानों पर रेड चल रही है. मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर छापेमारी कर रही है. इसके अलावा आप नेताओं से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी की रेड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही है, हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मनी लॉन्ड्रिंग का ये कौन सा केस है और किन किन नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. वहीं, इसको लेकर आप नेता आतिशी सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लेकर एक बड़े मामले से पर्दा उठाने का दावा किया है.

जानिए क्या बोली आप नेता आतिशी

ED की छापेमारी पर AAP नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, “AAP नेताओं और AAP से जुड़े लोगों के खिलाफ ED की छापेमारी चल रही है. AAP कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता, अरविंद केजरीवाल के पीए और अन्य के आवास पर छापेमारी चल रही है. भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हमारी पार्टी को दबाना चाहती है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि हम डरेंगे नहीं. पिछले 2 साल से नेताओं को डराया जा रहा है. दो साल की जांच में अभी तक ईडी को कुछ नहीं मिला है. ईडी को एक रुपये की भी रिकवरी नहीं कर पाई है. कोर्ट ने बार-बार पूछा है कि सबूत सामने रखो. कई गवाहों को सरकारी गवाह बना कर पेश किया गया. ये सारी स्टेटमेंट फर्जी हैं. कई गवाहों को डरा-धमकाकर स्टेटमेंट दिलवाया गया. एक से कहा कि आपकी बैटी कैसे स्कूल जाएगी. एक से कहा कि आपकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने आप नेताओं के ठिकानों पर ईडी की रेड को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा “ED भाजपा की एक्सटेंडेड ब्रांच है, RSS के बाद भाजपा अगर किसी को मानती है तो वह ED को मानती है. महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम का खेल ED ने किया है. अजित पवार के बारे में तो खुद प्रधानमंत्री ने कहा था लेकिन ED वहां पहुंची?.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This