2 नवंबर से पटरी पर दौड़ेगी मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर, टिकट की बुकिंग शुरू, जानें किराया और स्टॉपेज

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच रेल सफर को अब और भी आसान और आधुनिक बनाया जा रहा है. ऐसे में 1 नवंबर 2026 को बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVT) से देश की तीसरी और दक्षिण-पश्चिम भारत की पहली मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन नंबर 27651/27652  को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.

इस प्रीमियम ओवरनाइट ट्रेन के शुरू होने से दोनों प्रमुख आईटी और आर्थिक महानगरों के बीच यात्रियों को बेहद आरामदायक सफर का विकल्प मिलने जा रहा है. खास बात यह है कि 1 नवंबर से ही इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

आज से टिकट बुकिंग शुरू, कल से दौड़ेगी ट्रेन

रेल प्रशासन के मुताबिक, मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 27651) के लिए टिकटों की बुकिंग आज 1 नवंबर से आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट, आरक्षण काउंटरों और RailOne ऐप पर शुरू की जा रही है.

दरअसल, मुंबई से बेंगलुरु ट्रेन नंबर 27651 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से यह ट्रेन 2 नवंबर 2026 से नियमित रूप से चलना शुरू होगी, जो CSMT से रात 08:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.

वहीं, बेंगलुरु से मुंबई ट्रेन नंबर 27652 बेंगलुरु के SMVT स्टेशन से यह ट्रेन 3 नवंबर 2026 से अपनी नियमित सेवा शुरू करेगी. ट्रेन नंबर 27652 बेंगलुरु के SMV स्टेशन से शाम 07:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी.

मुंबई से बेंगलुरु टिकट का किराया

‘मेक इन इंडिया’ के तहत बनी इस स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में तीन श्रेणियां- फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी उपलब्ध हैं. दूरी और आधुनिक सुविधाओं को देखते हुए इसका किराया निर्धारित किया गया है. मुंबई से बेंगलुरु के लिए किराया 2810, 3630, 4450 रुपया निर्धारित है.

थर्ड एसी (3AC): 2810 रुपया

सेकंड एसी (2AC): 3630 रुपया

फर्स्ट एसी (1AC): 4450 रुपया

टिकट की कुल कीमत के अलावा जीएसटी अलग से लागू होगा. ऐसे में अंतिम सटीक किराए की दरें बुकिंग विंडो खुलते ही आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएंगी.  बता दें कि यह ट्रेन कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, यादगीर, रायचूर, गुन्टकल और अनंतपुर स्टेशनों पर रुकेगी.

Latest News

टीम इंडिया को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के साथ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से ऋषभ पंत बाहर

New Delhi: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ...

More Articles Like This