NZ A vs IND A: टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ए का शानदार प्रदर्शन, इंडिया ए की पूरी पारी को 346 रनों पर समेटा

Must Read

New Delhi: न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. दूसरे दिन की शुरुआत में इंडिया ए ने 7 विकेट पर 291 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया था. हालांकि, खेल के पहले सेशन में कीवी गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया ए की पूरी पारी को 346 रनों पर समेट दिया. इस दौरान कप्तान ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाया. ध्रुव जुरेल ने 171 गेंदों में 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि आकाशदीप ने 68 रनों का अहम योगदान दिया.

शुरुआत खराब, बल्लेबाजी लड़खड़ाई

346 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही है और उसकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, लेकिन 13 रन पर 3 विकरेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ए के लिए मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने मजबूती से पारी को संभाल लिया है. दिन के स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ए ने 3 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना लिए हैं और इंडिया ए के पास अभी 128 रनों की लीड बची है.

न्यूजीलैंड ए की टीम ने दमदार वापसी की

इंडिया ए के खिलाफ शुरुआती झटके के बाद न्यूजीलैंड ए की टीम ने दमदार वापसी की है. कीवी टीम ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड ए के लिए मैथ्यू बॉयल 107 रन और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 80 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे हैं. पहली पारी के आधार पर इंडिया ए के पास अभी 128 रनों की लीड बची हुई है.

टीम ने 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया

इंडिया ए के खिलाफ शुरुआती झटके से उबरते हुए न्यूजीलैंड ए की टीम ने 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया है. टीम के लिए मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस दौरान मैथ्यू बॉयल 141 गेंद में अपना शतक भी पूरा किया. न्यूजीलैंड ए के लिए मैथ्यू बॉयल ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. मैथ्यू बॉयल ने टीम को शुरुआती झटके से उबारके हुए स्कोर को 150 रन के पहुंचा दिया. उन्हें डीन फॉक्सक्रॉफ्ट का बेहतरीन साथ मिल रहा है.

न्यूजीलैंड ए की टीम ने 100 रन पूरे कर लिए

इंडिया ए के खिलाफ शुरुआती झटके से उबरते हुए न्यूजीलैंड ए की टीम ने 100 रन पूरे कर लिए है. कीवी टीम के लिए क्रीज पर मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट क्रीज पर खड़े हैं. इंडिया ए के खिलाफ 346 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में खराब शुरुआत हुई है. कीवी टीम ने सिर्फ 13 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए. सबसे पहले विकेट मोहम्मद सिराज के नाम रहा, जबकि मुकेश कुमार ने अपने दो विकेट किए हैं.

इसे भी पढ़ें. नेपाल: ट्रेकिंग के दौरान 6 भारतीय पर्यटक लापता, सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Latest News

UP: कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खां को गाजियाबाद कोर्ट में किया गया पेश, ईडी मांग सकती है कस्टडी रिमांड

Azam khan Ghaziabad Court: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की...

More Articles Like This