मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत ने लॉन्च किया E85 ईंधन, पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता मिलेगा नया फ्यूल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ethanol Blending: मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल मची हुई है. इस बीच भारत ने अपनी एनर्जी सेफ्टी को मजबूत बनाने के लिए E85 फ्यूल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. खास बात ये है कि नया ब्लेंडेड फ्यूल पेट्रोल के मुकाबले सस्ता होगा. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप पुरी के अनुसार मौजूदा E20 ईंधन की तुलना में पूरे 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा.

1.85 लाख करोड़ की हुई बचत

बात करें E85 फ्यूल की तो ये एक ऐसा पेट्रोल के साथ मिश्रण है जिसमें 85 फीसदी तक एथेनॉल मिलाया जाता है. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि अभी तक ब्लेंडेड फ्यूल के जरिए देश करीब 1.85 लाख करोड़ की बचत कर चुका है. मिडिल ईस्ट में जंग के बीच देश में ईंधन की कमी नहीं हुई.

ग्राहकों को मिलेगा नया ऑप्शन

हरदीप पुरी ने बताया कि E85 ईंधन की शुरुआत से देश को कई फायदे होंगे. पहलाः ये वाहनों से होने वाले जहरीले उत्सर्जन को कम करेगा, जिससे शहरों की हवा साफ होगी. दूसराः ये विदेशी कच्चे तेल के इंपोर्ट पर भारत की निर्भरता काफी हद तक कंट्रोल में रखेगी. इसके साथ ही आम नागरिकों की जेब पर भी इसका असर नॉर्मल E20 के मुकाबले हल्का रहेगा.

E85 के लिए टोयोटा की सेल सबसे ज्यादा

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के ईंधन के लिए टोयोटा की गाड़ियां सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले विकल्पों में शामिल हैं. हालांकि ऐसा नहीं है कि आपकी गाड़ी अब काम की नहीं रही. उनके लिए देश में पहले के जैसे नॉर्मल फ्यूल ऑपरेशनल रहेगा. दरअसल, एनर्जी डिमांड विश्व की औसत मांग की 3 गुना है. इसलिए E85 भारत की दूसरे देशों पर निर्भरता को कम करेगा. साथ ही पर्यावरण के लिए भी अनुकूल काम करेगा.

बता दें कि सरकार का ये फैसला उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए देश के एनर्जी मिक्स में डायवर्सिटी लाने और फॉसिल फ्यूल के इस्तेमाल को धीरे-धीरे कम करना का प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान सरकार ऑप्शनल और घरेलू लेवल पर बन रहे क्लीन फ्यूल की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है. इस पूरे एनर्जी ट्रांजिशन के जरिए देश के एग्रीकल्चर सेक्टर के साथ किसानों का रोल सबसे बड़ा होने वाला है.

More Articles Like This

Exit mobile version