कल से हवाई सफर होगा महंगा, 375 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज वसूलेगा इंडिगो

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indigo: 6 अक्टूबर से हवाई सफर महंगा होने वाला है. दरअसल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने ATF (एविएशन फ्यूल) की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की घोषणा की है. इंडिगो ने सोमवार को कहा कि नया फ्यूल सरचार्ज 6 अक्टूबर से लागू होगा.

डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर 350 रुपये तक बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने कहा कि डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए दूरी के आधार पर फ्यूल सरचार्ज में 100 रुपये से लेकर 350 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. साथ ही, इंडिगो ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी की है.

375 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक का देना होगा फ्यूल सरचार्ज

वहीं, डोमेस्टिक फ्लाइट्स को लेकर इंडिगो ने कहा कि 6 अक्टूबर को 00:01 बजे से 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर प्रत्येक यात्री से 375 रुपये, 1000 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 600 रुपये, 1500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 900 रुपये, 2000 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 1150 रुपये और 2000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए 1300 रुपये का फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा.

डोमेस्टिक रूट पर फ्यूल सरचार्ज

दूरीसंशोधित फ्यूल सरचार्ज
0 – 500 किमी375 रुपये
501 – 1000 किमी600 रुपये
1001 – 1500 किमी900 रुपये
1501 – 2000 किमी1150 रुपये
Above 20001300 रुपये

 

इंटरनेशनल फ्याइट्स के लिए नया फ्यूल सरचार्ज 

रूटदूरीसंशोधित फ्यूल सरचार्ज
सार्क देशUp to 500 किमी1000 रुपये
सार्क देश501 किमी and above3000 रुपये
दक्षिणपूर्व एशिया–5500 रुपये
खाड़ी देश और मध्य पूर्व–5500 रुपये
उत्तरी और पूर्वी एशिया–5500 रुपये
अफ्रीका–6000 रुपये
यूरोप–10,000 रुपये

 

ATF की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से एयरलाइन कंपनियों पर बढ़ा दबाव

एयरलाइन कंपनी ने कहा कि ATF की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और इसमें हाल ही में महीने-दर-महीने 14% से अधिक की बढ़त भी शामिल है. ATF की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण इंडिगो को अपने ऑपरेशनल कॉस्ट स्ट्रक्चर में बदलाव करना पड़ा है, ताकि तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव निपटा जा सके.

इंडियो ने कहा कि ”ATF, किसी भी एयरलाइन कंपनी की परिचालन लागत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसलिए कीमतों में इस बढ़ोतरी से इंडिगो समेत सभी एयरलाइन कंपनियों की लागत संरचना और नेटवर्क से जुड़ी आर्थिक स्थिति प्रभावित होने की आशंका है.”

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This