दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी का फ्लैट में मिला शव, हत्या की आशंका

Delhi: दिल्ली के बेगमपुर इलाके में जल बोर्ड के असिस्टेंट इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक के गर्दन पर चाकू के निशान पाए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रोहिणी सेक्टर-24 निवासी अंकुर राठी नामक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है. इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची.

खून से लथपथ बाथरूम में मिला शव

घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस टीम को दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी सुरेश कुमार राठी (59) खून से लथपथ बाथरूम में मृत पड़े मिले. पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) राजीव रंजन ने बताया कि व्यक्ति की गर्दन के दाहिने हिस्से पर चाकू के घाव का निशान पाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि अपराध एवं फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीमों को निरीक्षण और साक्ष्य संकलन के लिए मौके पर बुलाया गया है.

दो दिनों से घर नहीं लौटा था (Delhi)

डीएसपी के अनुसार, इमारत की पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट सुरेश का स्थायी निवासी नहीं था, लेकिन वह कभी-कभार वहां आता-जाता था. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह पिछले दो दिनों से घर नहीं लौटा था और न ही किसी के फोन का जवाब दे रहा था. उन्होंने बताया कि बाद में उसका बेटा फ्लैट पर गया, जो बंद मिला.

बेटे ने घर की अतिरिक्त चाबी से खोला दरवाजा

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) राजीव रंजन ने बताया कि उनके बेटे ने अपने घर की अतिरिक्त चाबी से दरवाजा खोला और अपने पिता को अंदर मृत पाया. पुलिस ने बताया कि सुरेश के परिवार में उनकी पत्नी अनीता राठी (55) (जो एक गृहिणी हैं) और उनका बेटा अंकुर है. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनाओं के क्रम का पता लगाने और अपराधी की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें:-पाकिस्तान में इंटरनेशनल एयरलाइन की सेवा ठप, बड़ी संख्या में फंसे यात्री, आखिर क्यों नाराज हैं इंजीनियर्स?

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version