JP Nadda: ‘कांग्रेस ने पटेल को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे’ JP नड्डा बोले- BJP ने दिलाया सम्मान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

JP Nadda: शनिवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका को याद करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता के बाद चार दशकों तक कांग्रेस ने पटेल के योगदान को इतिहास में वह स्थान नहीं दिया, जिसके वे वास्तविक हकदार थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही वह नेता हैं, जिन्होंने सरदार पटेल को सही सम्मान दिलाया है. कार्यक्रम में नड्डा ने ‘@150 यूनिटी मार्च’ को हरी झंडी दिखाकर पटेल की जयंती का शुभारंभ भी किया.

ब्रिटिश शासन चाहता था कि भारत कमजोर और विभाजित रहे

जेपी नड्डा ने कहा कि भारत की आजादी के समय देश 562 रियासतों में बंटा था और ब्रिटिश शासन चाहता था कि भारत कमजोर और विभाजित रहे, लेकिन सरदार पटेल ने दो वर्षों के अंदर इन सभी रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि इतना बड़ा योगदान देने के बावजूद कांग्रेस सरकारों ने राजनीतिक कारणों से पटेल को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे.

किसी प्रधानमंत्री ने पटेल को भारत रत्न देने का निर्णय नहीं लिया

नड्डा ने आरोप लगाया कि 1950 से 1991 तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन किसी प्रधानमंत्री ने पटेल को भारत रत्न देने का निर्णय नहीं लिया. उनके मुताबिक राजनीतिक साजिशें रची गईं ताकि पटेल को इतिहास में वह स्थान न मिले, जिसे रोकने का प्रयास कांग्रेस सरकारों ने लगातार किया. उन्होंने कहा कि इस अन्याय को खत्म करने का सही काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है.

मोदी सरकार ने पटेल को दिया सम्मान

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए केवड़िया में दुनिया की सबसे ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कराया. उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ एक प्रतिमा है, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतीक भी है, जिसे पटेल ने अपने अथक प्रयासों से साकार किया.

पटेल ने विभाजित हिंदुस्तान को एक मजबूत राष्ट्र में बदल दिया

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पटेल ने विभाजित हिंदुस्तान को एक मजबूत राष्ट्र में बदल दिया. उन्होंने देश को विदेशी मानसिकता और बिखराव से आजाद किया. नड्डा ने कहा कि आज जब देश उनकी जयंती मना रहा है, तब यह याद करना जरूरी है कि उनका योगदान देश की एकता और अखंडता की नींव है.

जेपी नड्डा ने कहा कि ‘@150 यूनिटी मार्च’ का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पटेल के योगदान से अवगत कराना है. उन्होंने कहा कि देश आज जिन चुनौतियों से गुजर रहा है, उसमें पटेल की सोच और निर्णायक नेतृत्व प्रेरणा का स्रोत है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This