Kalkaji Mandir Accident: कालकाजी मंदिर में बड़ा हादसा, जागरण के दौरान गिरा स्टेज, एक की मौत; कई घायल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kalkaji Mandir Accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर से बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां देर रात माता के जागरण के दौरान स्टेज गिरने से भगदड़ मच गई. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 17 लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जानिए मामला

दरअसल, कालकाजी मंदिर में देर रात माता जी के जागरण का आयोजन किया गया था. जागरण में आयोजकों और वीआईपी परिवारों के बैठने के लिए मुख्य मंच के पास एक ऊंचा मंच बनाया गया था. इसका चबूतरा लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बनाया गया था. जो स्टेज पर खड़े लोगों का वजन सहन नहीं कर सका और नीचे की तरफ झुक गया. जिससे वहां बैठे लोगों को चोट आईं. वहीं, एक महिला की मौत हो गई.

दिल्ली पुुलिस से नहीं ली गई थी अनुमति

इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी. हालांकि, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए थे. मौके पर करीब 1500 से 1600 लोगों का जमावड़ा था. क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है. सभी घायलों की हालत स्थिर है, जबकि कुछ को फ्रैक्चर हुआ है. इस पूरे मामले में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337/304A/188 के तहत मामला दर्ज किया है. यह पूरी घटना देर रात करीब 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

 

Latest News

West Bengal Elections: बैरकपुर में बोले PM मोदी- बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है जनता

PM Modi Vijay Sankalp Sabha: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. आज...

More Articles Like This