Kejriwal On LPG Shortage: एलपीजी सप्लाई पर सियासत तेज, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kejriwal On LPG Shortage: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का असर अब भारत में ऊर्जा आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने और कमर्शियल गैस सप्लाई को लेकर सामने आ रही खबरों के बाद गैस संकट की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.

अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि क्या देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी की सजा भुगत रही है. कहा कि सरकार अब सिर्फ घरेलू, अस्पतालों और शैक्षिक संस्थानों को एलपीजी गैस देगी. आने वाले दिनों में गैस व तेल की स्थित और भी खराब होने के आसार हैं.

केजरीवाल ने कहा कि देश भर में शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर, बाक़ी सभी कमर्शियल संस्थानों को एलपीजी गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है. केवल घरेलू उपयोग के लिए गैस दी जाएगी. आने वाले दिनों में गैस और तेल की स्थिति और खराब होने के आसार हैं.

यह भी पढ़े:  LPG Supply News: मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत ने बढ़ाई गैस आपूर्ति, घरेलू उत्पादन 10% बढ़ा

मनीष सिसोदिया ने भी साधा निशाना

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने एक्स पर लिखा कि चार दिन पहले तक सरकारी सूत्र कह रहे थे कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है.

उन्होंने कहा कि आज सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम लगाकर गैस कंट्रोल कर रही है. रिफाइनरियों को गैस डायवर्ट करने के आदेश दिए जा रहे हैं और घरेलू सिलेंडर की बुकिंग भी 25 दिन तक कर दी गई है.

सिसोदिया ने सवाल उठाया कि अब यह स्पष्ट होना चाहिए कि आखिर पहले गलत जानकारी किसने दी थी.

पश्चिम एशिया के तनाव का असर

ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर वैश्विक तेल और गैस बाजार पर पड़ रहा है. ऐसे में भारत जैसे बड़े ऊर्जा आयातक देशों के लिए आपूर्ति और कीमतों को लेकर चुनौतियां बढ़ सकती हैं.

यह भी पढ़े: जल जीवन मिशन 2028 तक बढ़ा, कैबिनेट ने 8.69 लाख करोड़ रुपए के बजट को दी मंजूरी

Latest News

LPG Crisis Impact: एलपीजी की कमी की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ी, अप्लायंसेज कंपनियों के शेयर चढ़े

एलपीजी की संभावित कमी की खबरों के बीच ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसके चलते होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भी उछाल देखा गया.

More Articles Like This