कुख्यात गैंगस्टर ने जेल में की खुदकुशी, यह कदम क्यों उठाया? इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

Delhi: दिल्ली के मंडोली जेल में कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है. यहां जेल नंबर 15 में उसका शव मिला. जेल प्रशासन के मुताबिक, त्यागी का शव एक चादर से लटका हुआ था. इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. पूरे मामले की जानकारी शीर्ष अधिकारियों को दी गई है.

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा

हर्ष विहार थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को GTB अस्पताल में भेज दिया है. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. गैंगस्टर ने यह कदम क्यों उठाया. उसे जेल में किसी प्रतिद्वंद्वी गिरोह या फिर कुछ दिनों पहले कार्रवाई के दायरे में आए जेल अधिकारियों से खतरा था..? इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है. हालांकि, उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

त्यागी नाम से एक गिरोह बनाया था…

पुलिस के मुताबिक, सलमान त्यागी तिहाड़ गांव का रहने वाला था. उसने गांव के रहने वाले सद्दाम गौरी के साथ मिलकर त्यागी नाम से एक गिरोह बनाया था. पश्चिमी व बाहरी दिल्ली में इस गिरोह का आतंक था. सलमान मकोका के मामले में दोषी करार दिया जा चुका था. उस पर हत्याए रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने केस से कर दिया था बरी

सलमान पर तिहाड़ जेल के डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट पर हमला करने का आरोप था. हालांकि, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उसे हाल ही में इस केस से बरी कर दिया था. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में नाकाम रहा. यह मामला वर्ष 2021 का है. जब हरि नगर थाने में इस संबंध में FIR दर्ज की गई थी. आरोप था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के दौरान वीसी रूम में पेशी के समय आरोपी ने डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट से मारपीट और हाथापाई की थी.

FIR समय पर दर्ज नहीं की गई

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भारती गर्ग ने सबूतों और दलीलों पर विचार करने के बाद सलमान त्यागी को बरी कर दिया था. अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा कि FIR समय पर दर्ज नहीं की गई और शिकायत दर्ज करने से पहले शिकायतकर्ता के पास पर्याप्त समय था कि वह रिपोर्ट को गढ़कर और तोड़- मरोड़ कर प्रस्तुत करे. इस तरह अदालत ने अभियोजन की कहानी को अविश्वसनीय मानते हुए सलमान त्यागी को आरोपों से मुक्त कर दिया था.

यह भी पढें. हंगामा के बीच ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज, विवेक अग्निहोत्री बोले-रुकावट डाली और सभी तार काटे थे

 

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना 4,800 और चांदी 9,000 रुपये महंगी, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में आई जोरदार तेजी...

More Articles Like This

Exit mobile version