Parliament: उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नए संसद के गजद्वार पर किया ध्‍वजारोहण, लोकसभा अध्यक्ष भी रहे

New Parliament Update: नए संसद भवन में आज यानी रविवार को पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. संसद के विशेष सत्र से ठीक एक दिन पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई पार्लियामेंट बिल्डिंग के गजद्वार पर ध्वजारोहण किया. राष्ट्रगान के बाद दोनों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के अलावा लोकसभा में ही कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसद और मंत्री मौजूद रहे।

बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

हांलाकि इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं पहुंचे, क्योंकि उनका पहले से ही तय था कि वह पार्टी की कार्य समिति के बैठक में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद में रहेंगे. इसके साथ ही संसद के विशेष सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है.

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक के लिए पांच दिवसीय संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इस विशेष सत्र की शुरुआत पुराने भवन में ही होगी और 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर संसदीय कामकाज का नई इमारत में  स्फिटिंग होगा.

नए संसद भवन में कर्मचारियों का बदला ड्रेस कोड

नए संसद भवन में कर्मचारियों का ड्रेस कोड को भी बदला गया है. पार्लियामेंट स्टाफ के लिए नए ड्रेस कोर्ड के तहत नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट को शामिल किया गया है. लोकसभा सचिवालय के मुताबिक ब्यूरोक्रेट्स बंद गले के सूट की जगह मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहनेंगे. उनकी शर्ट भी कमल के फूल के डिजाइन के साथ गहरे गुलाबी रंग में होगी. बता दें कि नई संसद 13-14 अक्टूबर को G20 देशों के स्पीकरों की मेजबानी करेगी. आमंत्रित देशों की संसद के स्पीकर भी इसमें हिस्सा लेंगे. यह पार्लियामेंट-20 ग्रुप की नौवीं मीटिंग होगी. 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version