Malviya Nagar Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है.
PM Modi ने जताया शोक
पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा, “दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.”
ओम बिरला ने जताया दुख Malviya Nagar Restaurant Fire
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निजनित दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. इस हादसे में असमय अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शोक व्यक्त किया
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन बचाव दल इस समय घटनास्थल पर मौजूद हैं व राहत कार्य में जुटे हुए हैं. अधिकारियों से बात कर उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इस घटना के पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता और राहत सुनिश्चित करें, साथ ही घटना की गहन जांच करवाएं.”
भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने जताया दुख
भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने मालवीय नगर अग्निकांड पर लिखा, “दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग का समाचार अत्यंत दुखद है. इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें.”