मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बहरीन का बड़ा फैसला, अपने नागरिकों के ईरान-इराक की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

Middle East: खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच बहरीन ने अपने नागरिकों के ईरान और इराक की यात्रा करने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षा चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं. बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति लगातार अस्थिर बनी हुई है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है. मंत्रालय के मुताबिक यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा.

इस यात्रा प्रतिबंध का पालन करें

अधिकारियों ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे इस यात्रा प्रतिबंध का पालन करें. मंत्रालय ने कहा कि सरकारी सलाह का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. मंगलवार रात तनाव एक बार फिर बढ़ गया, जब ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोन की नई खेप दागी. ईरान ने दावा किया कि यह कार्रवाई अमेरिका की उन गतिविधियों के जवाब में की गई है, जिन्हें उसने फारस की खाड़ी, होर्मुज और केश्म द्वीप के आसपास शत्रुतापूर्ण कदम बताया.

निशाने पर बहरीन का ईसा एयर बेस 

ईरान के हमलों में कुवैत स्थित अल सलेम एयर बेस और बहरीन का ईसा एयर बेस निशाने पर रहे. इसके बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया. कुवैत की सेना ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने कई मिसाइलों और ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया. वहीं बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि संभावित खतरे को देखते हुए चेतावनी के सायरन बजाए गए और सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए.

केश्म द्वीप के आस-पास विस्फोटों की खबर

दूसरी ओर अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उसने आत्मरक्षा के तहत ईरान के केश्म द्वीप पर कार्रवाई की. अमेरिकी सेना के मुताबिक उसके बलों ने कई ईरानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया. इससे पहले ईरानी मीडिया ने केश्म द्वीप के आस-पास विस्फोटों की खबर दी थी. इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत पूरी तरह बंद नहीं हुई है.

युद्ध समाप्त करने को लेकर वार्ता

उन्होंने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि युद्ध समाप्त करने को लेकर वार्ता रुक गई है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच लगातार संवाद जारी है

इसे भी पढ़ें. मालवीय नगर अग्निकांड पर PM Modi ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version