PM Modi: कतर के पूर्व शासक के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- उनके निधन से बेहद दुखी हूं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: कतर के पूर्व शासक शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया. उन्हें ऐसा दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने खाड़ी देश को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत उन्हें एक ”सच्चे मित्र” के रूप में याद करता है. सरकारी मीडिया के मुताबिक, कतर के पूर्व शासक का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”हम कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन से बेहद दुखी हैं”.

उन्होंने कहा, ”वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं. मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान उनसे मिलने का सौभाग्य मिला था.” प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की.

पीएम ने कहा, ”दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति मिले.” शेख हमद ने कतर के शासक के रूप में फारस की खाड़ी के इस देश को कूटनीति, मीडिया और निवेश के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली बनाया और बाद में अपने बेटे को सत्ता सौंप दी. शेख हमद ने 18 वर्ष तक अमीर रहने के बाद जून 2013 में पद छोड़ दिया था.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version