PM Modi: नौसेना के जवानों के साथ आज PM मोदी मनाएंगे दिवाली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi:  हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली जवानों के साथ ही मनाने वाले हैं. पीटीआई सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी आज गोवा के तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे. दरअसल, गोवा में नौसेना के साथ दिवाली मनाने की योजना पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने को लेकर है.

PM मोदी हर वर्ष बॉर्डर पर मनाते हैं दिवाली

गौरतलब है कि 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से नरेंद्र मोदी हर साल दिवाली बॉर्डर पर जवानों के साथ ही मनाते आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी दिवाली के मौके पर जवानों को मिठाई खिलाकर और दीप जलाकर उनका हौसला बढ़ाते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए X पर लिखा है, ”सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है.”

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version