Sainik School: देश में खुलेंगे 23 नए सैनिक स्कूल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

Must Read

Sainik School Education:  अब देश में नए सिरे से 23 सैनिक स्कूलों खोला जाएगा, जिसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझेदारी माध्यम से मंजूरी दे दी है. इस पहल से सैनिक स्कूल सोसाइटी के तत्वावधान में साझेदारी माध्यम के तहत चलने वाले नये सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है.

रक्षा मंत्रालय के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि ये स्कूल अपने नियमित संबद्ध बोर्ड पाठ्यक्रम के अलावा, सैनिक स्कूल पद्धति के छात्रों को ‘एकेडमिक प्लस’ पाठ्यक्रम की शिक्षा भी प्रदान करेंगे. नये स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्ड से संबद्धता के अलावा, सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और साझेदारी वाले सैनिक स्कूल के लिए सोसायटी द्वारा निर्धारित नियमों और विनियमों का पालन करेंगे.

100 सैनिक स्‍कूल होंगे स्‍थापित

इसके अलावा सरकार ने गैर सरकारी संगठनों, निजी स्कूल और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में कक्षा-छह से लेकर ऊपर तक की कक्षा के 100 नये सैनिक स्कूल क्रमबद्ध तरीके से स्थापित करने की पहल को मंजूरी दी है. इस पहल के तहत, सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा देश भर में स्थित 19 नये सैनिक स्कूलों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे.

100 सैनिक स्‍कूलों को स्‍थापना का उद्देश्‍य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100 नये सैनिक स्कूल स्थापित करने के दृष्टिकोण के पीछे का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने सहित बेहतर करियर के अवसर प्रदान करना है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This