Arvind Kejriwal के भाषण पर स्वाति मालीवाल ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Delhi: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार, 26 सितंबर को विधासनभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला, इस दौरान, अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके कई नेताओं को हाल के दिनों में जमानत मिली. इससे स्पष्ट है कि कहीं न कहीं भगवान है. वहीं, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने अरविंद केजरीवाल के इस भाषण पर प्रतिक्रिया दी है.

क्‍या बोलीं स्वाति मालीवाल ?

सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर स्वाति मालीवाल ने लिखा- बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी. अरविंद केजरीवाल जी, जिस गुंडे ने मुझे आपके निवास पर आपकी मौजूदगी में मारा, जब तक वो जेल में था, आपने देश के सबसे महँगे वकीलों की फौज उसे बचाने के लिए खड़ी करी, मेरे खिलाफ PC पर PC करवाई. आज जब वो शर्तिया बेल पर बाहर है, उसे पार्टी का सबसे बड़े नेता बताकर कह रहे हैं कि वो फर्जी केस में जेल में डाला गया है.

इतना अहंकार ठीक नहीं- स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा- सुप्रीम कोर्ट तक ने बोला कि ऐसे गुंडों को अपने निवास में कौन रखता है? इनके इन वाक्यों से बिभव जैसे गुंडों के हौसले बुलंद नहीं होंगे तो और क्या होगा? संदेश साफ है- दोबारा मार पीट भी करोगे तो हम बचा लेंगे. उन्‍होंने कहा, हर इंसान जो आपके हर गलत काम का साथी हो, बड़ा नेता नहीं होता. ‘वाह सर, वाह सर’ कहने वालों को पास रखने का शौक है. इसलिए दुनिया धुंधली दिखनी शुरू हो गई है. हर दूसरे दिन खुद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से करवाते हो! इतना अहंकार ठीक नहीं है, जो अपनी पार्टी की महिला सांसद के लिए स्टैंड नहीं ले सकता, वो दिल्ली की महिलाओं के लिए भी क्या स्टैंड लेगा?

Latest News

04 March 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

04 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version