<me">

Parliament Security Breach: पटियाला हाउस कोर्ट में आज होगी सभी आरोपियों की पेशी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Parliament Security Breach: संसद सत्र के दौरान सांसदों के बीच पहुंचकर स्मोक स्प्रे से धुआं करने वाले सभी आरोपियों को आज पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) में पेश किया जाएगा. पुलिस द्वारा अभी तक इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को अरेस्‍ट किया गया है. वहीं एक अन्य की तलाश अभी भी जारी है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया है.

अब तक 5 लोग हुए अरेस्‍ट

पुलिस ने संसद में सुरक्षा की चूक मामने में अभी तक पांच लोगों को अरेस्‍ट किया है. इसमे एक लड़की भी शामिल है, जिसका नाम नीलम है. उसने संसद के बाहर प्रदर्शन किया था. नीलम को लेकर अब नई-नई बातें सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उसके कई पुराने वीडियो सामने आए हैं.

एक वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि उसने एक रैली में कांग्रेस को चुनाव जीताने के लिए समर्थन किया. इसके अलावा, अब यह भी कहा जा रहा है कि नीलम ने किसान आंदोलन से लेकर कई दूसरे धरनों प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है. हालांकि, नीलम के परिवार का कहना है कि वह किसी भी संगठन से जुड़ी हुई नहीं हैं.

ये भी पढ़े: Afzal Ansari को SC से मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दोषसिद्धि पर लगाई अंतरिम रोक

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This