Weather Update: मॉनसून विदाई से पहले एक बार फिर सक्रिय हो गया है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है.
इस तूफान अर्नब का सबसे ज्यादा असर झारखंड और बंगाल में दिख रहा है. रांची में खराब मौसम होने की वजह से कई 6 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं. ऐसे ही मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से बरगी बांध के गेट खोल दिए गए हैं. इसके अलावा, उत्तराखंड में बर्फबारी होने की वजह से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. केदारनाथ धाम में तापमान माइनस में चला गया है, जिसके कारण चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदल गया है. यहां बीती रात से ही हल्की बारिश का दौर जारी है. जिसकी वजह तापमान 30 डिग्री तक चला गया है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त हल्की ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है.
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश
बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. राज्य के 45 शहरों में झमाझम बारिश पिछले 60 घंटे से भी अधिक समय से हो रही है. वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से मौसम पूरी तरह से बिगड़ गया है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, जोनपुर, बाराबंकी, मेरठ, अलीगढ़ से लेकर कई 45 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना है. 22 जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है.
मॉनसून के चलते बदला मौसम
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड से लेकर उत्तर पूर्वी राज्यों में भी मॉनसून के सक्रिय होने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है. यूपी और बिहार में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान अर्नब भले ही कमजोर पड़ा है, लेकिन इसका असर अभी झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर मुड़ गया है.
इसके अलावा उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में भी कम दबाव के क्षेत्र की वजह से बारिश का असर तेज हो गया है. यूपी में भी लगातार बारिश की वजह से उन्नाव, गंगा, कानपुर, इटावा तक आज तेज बारिश की संभावना है.
दिल्ली-NCR में आज भी बारिश
दिल्ली-NCR में लंबे समय बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया है, और उमसभरी गर्मी से यहां के लोगों को राहत मिली है. हालांकि मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं तापमान में लगातार गिरावट जारी है, आज यहां तापमान 30 से 32 डिग्री रहने की संभावना है. बता दें कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के मौसम पर भी दिख रहा है. यहां सुबह के वक्त हल्की धुंध छा रही है. दिल्ली-NCR में हल्की-हल्की ठंड का असर होना शुरू हो रहा है.
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर लगी रोक
दरअसल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट हुई है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, बद्रीनाथ, केदारनाथ में ताजा बर्फबारी होने के बाद यहां यात्रा रोक दी गई है. इसके अलावा, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड होने की वजह से नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है.
इतना ही नहीं, उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश के कारण शनिवार को सात जिलों में स्कूल बंद रहेंगे. जबकि केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं फिलहाल बंद हैं. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बर्फबारी हुई है. जबकि शिमला धर्मशाला में हल्की-हल्की बारिश शुरू होने की वजह से यहां ठंड शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में भी आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
तूफान अर्नब से इन राज्यों में भारी बारिश
तूफान अर्नब का असर झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा दिख रहा है. यहां आज दिनभर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि तूफानी हवाओं की वजह से मौसम तेजी से बदल रहा है. तूफान अर्नब का असर भले ही कम हो रहा है, लेकिन अभी कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना यहां रहने वाली है. तूफान की वजह से रांची में भी मौसम बिगड़ गया है, जिसकी वजह से 6 फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं. जबकि आज भी कुछ फ्लाइट कैंसिल हो सकती हैं. मौसम विभाग ने तूफान प्रभावित राज्यों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.